प्रयागराज में क्रिकेटर दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंचीं:बग्घी पर खूब डांस किया; VIDEO में पिता ने बताई वजह

प्रयागराज में नेशनल लेवल की क्रिकेट खिलाड़ी ने अलग अंदाज में बारात निकाली। दुल्हन तनु अपनी बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची। तनु बग्घी पर डांस करते हुए गईं। इस बारात को देखने के लिए कोई सड़क किनारे खड़ा हो गया तो कोई बालकनी से निहारते रहा। प्रयागराज के कीडगंज निवासी राजेश जायसवाल की पांच बेटियां हैं। बेटा न होने से उन्होंने अपनी दोनों बेटियों तनु और मनु को बचपन से बेटों की तरह पाला। तनु नेशनल लेवल क्रिकेट खिलाड़ी रही हैं। मनु टेनिस प्लेयर रहीं और इस समय रेलवे में नौकरी कर रही हैं। सोमवार को जब तनु की शादी हुई तो उन्होंने बेटे को तरह ही अपनी बेटी की बारात निकाली। तनु ने 2013 से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। अंडर-19 और अंडर-20 खेल चुकी हैं। जिला, मंडल, स्टेट और नेशनल लेवल तक खेला है। नेशनल लेवल पर खेलने के लिए इंदौर भी गईं। मंडल लेवल पर आगरा, चित्रकूट और झांसी में मेडल भी जीती हैं। ऊपर फोटो पर क्लिक कर VIDEO देखिए…