प्रयागराज में ट्रैक्टर ने दुकानदारों को रौंदा, 1 की मौत:3 गंभीर घायल, भडेवरा बाजार सब्जीमंडी में शाम को हुई घटना, अफरातफरी

प्रयागराज के करछना इलाके के भडेवरा बाजार में गुरुवार शाम 7 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। शाम के समय सड़क किनारे लगी सब्जी मंडी में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ थी। कोई सब्जी खरीद रहा था तो कोई अपने ठेले पर ग्राहकों को बुला रहा था। तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाजार की ओर बढ़ता दिखाई दिया और देखते ही देखते अनियंत्रित होकर सीधे सब्जी मंडी में घुस गया। ट्रैक्टर दुकानों, ठेलों और वहां मौजूद लोगों को रौंदता चला गया। कुछ ही पलों में बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, ठेले पलट गए, सब्जियों की टोकरी सड़क पर बिखर गई और कई लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार गूंज उठी। ट्रैक्टर कुछ दूरी तक भागा और फिर एक खंभे से टकराकर रुक गया। मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ आई। पुलिस को सूचना दी गई तो टीम ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा और हालात को नियंत्रित किया। अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर घायल हो गए। सबसे पहले जानिए कैसे हुआ हादसा गुरुवार शाम को हमेशा की तरह भडेवरा बाजार में सब्जियों की दुकानें सजी थीं। खरीदारों की भीड़ थी और दुकानदार रोज की तरह ग्राहकों को बुला रहे थे। तभी पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर बाजार में घुस गया। ट्रैक्टर दुकानों को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन कई उसकी चपेट में आ गए। एक की मौत, तीन घायल हादसे में 25 वर्षीय बृजेश सोनकर पुत्र राकेश सोनकर निवासी मड़वा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अजय सोनकर पुत्र बबलू सोनकर निवासी मड़वा, ऑटो चालक रामू ओझा, और गिरधारी लाल निवासी भुंडा। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। चश्मदीदों के मुताबिक, ट्रैक्टर कुछ दूरी तक दुकानों और ठेलों को कुचलता हुआ आगे बढ़ा और फिर जाकर एक खंभे से टकराकर रुक गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। राहत-बचाव में जुटी पुलिस, जाम जैसी स्थिति बनी घटना की सूचना मिलते ही करछना थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को करछना सीएचसी भेजा, जहां से गंभीर हालत में सभी को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर किया गया। मृतक बृजेश सोनकर का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद कुछ देर तक बाजार में जाम जैसी स्थिति बन गई। मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ब्रेक फेल या लापरवाही को वजह माना जा रहा है। हादसे के बाद सन्नाटा, टूटी दुकानें और बिखरी सब्जियां घटना के बाद का नजारा दिल दहला देने वाला था। सड़क पर सब्जियों की टोकरी बिखरी पड़ी थीं, कई ठेले पलट गए थे और दुकानें टूटकर बर्बाद हो चुकी थीं। जिन दुकानदारों की रोजी-रोटी इन्हीं ठेलों पर टिकी थी, उनके चेहरों पर अब सिर्फ मायूसी और गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घायलों के इलाज और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। —————— ये खबर भी पढ़ें… मुस्कान के मां-बाप का बिजनेस तबाह, भाई की नौकरी गई, अब मेरठ छोड़ेंगे मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद 8 महीने से मुस्कान और उसका बॉयफ्रेंड जेल में हैं। मुस्कान का मायका ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर में है। 5 नवंबर को घर पर लिखा गया ‘मकान बिकाऊ है’। पढे़ं पूरी खबर….