प्रयागराज में पूर्व IAS का बेटा फंदे पर लटका:2 महीने पहले की थी लव-मैरिज, दरवाजा तोड़कर निकाला शव

प्रयागराज में पूर्व IAS श्रीचंद्र के बेटे ने फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर हिमांशु (22) के शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम को भेजा। हिमांशु ने दो महीने पहले ही लव-मैरिज की थी। शुरुआती जांच में पत्नी से कहासुनी और पारिवारिक अनबन की बात सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, हिमांशु का पत्नी से मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना के समय पूर्व IAS घर पर मौजूद नहीं थे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें परिवार के लोग फंदे पर लटकते हिमांशु को नीचे उतारते दिख रहे हैं। ढाई मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति अपने कंधों के सहारे हिमांशु को ऊपर उठाए हुए है। दूसरा शख्स रस्सी काट रहा है। एक महिला जोर-जोर से रो रही है। चिल्ला रही है। महिला हिमांशु को भैया कहकर पुकार रही है। अपने पापा से पानी लाने को कह रही है। मामला सुलेमसराय के जेपी नगर का है। पुलिस के मुताबिक, पूर्व IAS श्रीचंद्र के दो बेटे हैं। दूसरे नंबर के बेटे हिमांशु अदीम ग्रेजुएशन का छात्र था। हिमांशु ने नवंबर 2025 में शिवानी से लव मैरिज की थी। वह कोई जॉब नहीं कर रहा था। सोमवार शाम हिमांशु ने अपने घर में कमरे का दरवाजा बंद किया और फंदे पर लटककर जान दे दी। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पहले तस्वीरें देखिए- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जान लीजिए… —————————- ये खबर भी पढ़ लीजिए भाजपा नेता संगीत सोम मीट कारोबारी हैं:मेरठ में सपा विधायक अतुल प्रधान के गंभीर आरोप; क्या कहते हैं दस्तावेज? यूपी के मेरठ की सरधना सीट से विधायक रह चुके संगीत सोम एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह शाहरुख खान की IPL टीम केकेआर में शामिल मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने की मांग को लेकर चर्चा में आए। संगीत सोम की गिनती फायर ब्रांड नेता के रूप में होती रही है। लेकिन, बांग्लादेश के विरोध के बाद उनके अतीत के रिकॉर्ड को लेकर सरधना से मौजूदा सपा विधायक अतुल प्रधान ने उन पर हमला बोला है। पूरी खबर पढ़िए