प्रयागराज में सेक्स रैकेट पकड़ा, छतों से कूदे युवक:यूपी बैंक इम्प्लाइज बिल्डिंग में जिस्मफरोशी का धंधा, एक युवक का पैर टूटा

प्रयागराज में एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जिस्मफरोशी का यह धंधा शहर के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइंस में यूपी बैंक इम्प्लाइज वेलफेयर ट्रेस्ट और और यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन की बिल्डिंग में चल रहा था।
सोमवार शाम अचानक छापे का शोर मचा तो हंगामा मच गया। बिल्डिंग में मौजूद युवक और लड़कियां भागने लगीं। कुछ युवक डर की वजह से छत पर पहुंच गए और बगल की छतों पर कूदने लगे। एक युवक पूर्व जस्टिस की छत पर कूदते समय गिर गया। उसका पैर टूट गया। अन्य युवक भी इधर उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। कई लड़कियां बिल्डिंग के अन्य हिस्सों में छिप गईं। पुलिस टीम और स्थानीय लोग उन्हें तलाशते रहे। सभी से पूछताछ की जा रही है। बताते हैं कि यह सेक्स रैकेट वहां के केयरटेकर की देखरेख में चल रहा था।