प्रयागराज में आज 40वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन हुई। महिला और पुरुष धावक पूरे जोश के साथ दौड़े। बुधवार सुबह हल्की-हल्की ठंड के बीच 6.30 बजे मैराथन की शुरुआत हुई। धावकों को देखने के लिए लोगों की अच्छी भीड़ सड़कों पर दिखाई दी। उन्होंने फूल बरसाकर धावकों का स्वागत किया। मैराथन में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब फिनिशिंग प्वाइंट पर पहुंचने से पहले ही विब नंबर 142 का धावक बेहोश हो गया। मेडिकल की टीम इलाज में जुट गईं। आसपास काफी भीड़ लग गई। धावक की सेहत मैराथन में चर्चा का विषय बन गई। इस बीच महिलाओं में हरियाणा की रेणुका ( विब नंबर 753) पहले नंबर पर आईं। महाराष्ट्र की अश्विनी मदन जाधव (विब नंबर 750) दूसरे और 6 बार की चैंपियन महाराष्ट्र की ही ज्योति शंकरराव गवते ( विब नंबर 752) तीसरे स्थान पर रहीं। रेणुका पिछले साल 2024 में दूसरे नंबर पर रहीं थीं। वहीं, पुरुष वर्ग में प्रदीप कुमार चौहान चैंपियन बने। उन्होंने मैराथन काफी देर तक लीड कर रहे प्रयागराज के रोहित सरोज को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। जबकि दूसरे नंबर पर विब नंबर 165 के ज्ञान बाबू और विब नंबर 344 के रोहित सरोज तीसरे नंबर पर रहे। 509 से ज्यादा धावकों ने हिस्सा लिया
दौड़ में 42.195 किलोमीटर का सफर तय किया गया। इसमें 509 से ज्यादा धावकों ने हिस्सा लिया। करीब 50 प्वाइंट से धावकों पर निगरानी रखी गई। मैराथन दौड़ में प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार एक लाख रुपए और तृतीय पुरस्कार 75 हजार रुपए है। इसके अलावा 11 प्रतिभागियों को 10-10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। 3 तस्वीरें देखिए… मैराथन दौड़ के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए..