प्रयागराज में VDO को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत; VIDEO:गैस एजेंसी पर केवाईसी कराने गए थे, मिर्जापुर के रहने वाले थे

प्रयागराज में ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार ग्राम विकास अधिकारी को कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। ग्राम विकास अधिकारी भारतगंज राजापुर गैस एजेंसी कार्यालय में केवाईसी कराने गए थे। वहां लौटते समय हादसा हो गया। हादसा वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि ग्राम विकास अधिकारी की बाइक में पहले एक कार टक्कर मारती है। वह सड़क पर नीचे गिर जाते है। इसके ट्रैक्टर-ट्रॉली उनको कुचल देता है। यह हादसा भारतगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत राजापुर कर्णावती नदी के पास हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला
मिर्जापुर के पट्टी बघौरा, के रहने वाले अरुण कुमार शुक्ला (47) जलालपुर ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। अरुण कुमार अपनी पत्नी संध्या शुक्ला, बेटा यश शुक्ला और दो बेटियां शुभी शुक्ला व श्रेया शुक्ला के साथ रहते थे। गुरुवार दोपहर 3 बजे अरुण कुमार भारतगंज स्थित राजापुर गैस एजेंसी कार्यालय में केवाईसी कराने गए थे। वहां से घर लौटते समय कर्णावती नदी के पास एक सफेद रंग की कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला
जिससे वह सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनको कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मांडा सीएचसी पहुंच गए। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
मृतक के पिता रमा शंकर शुक्ला की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी में हादसा होता हुआ दिख रहा है। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा
वीडियो में दिख रहा है कि पहले सफेद रंग की कार बाइक में टक्कर मारती है। ग्राम विकास अधिकारी अनियंत्रित होकर नीचे गिर जाते हैं। तभी पीछे से आ रहे ईट से लदा ट्रैक्टर ट्रॉली उनको कुचल देता है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागते हुए दिखाई दे रहा है। केवाईसी को आए थे गैस एजेंसी
मृतक की पत्नी संध्या शुक्ला ने बताया- वह दोपहर में घर आए थे। मैनें उनसे कहा गैस खत्म होने वाली है। मेरी गैस की केवाईसी भी नहीं थी। इस समय वैसे भी गैस की किल्लत चल रही। इसलिए वह तुरंत मांडा के राजापुर स्थित गैस एजेंसी पासबुक लेकर केवाईसी इराने निकले गए। एजेंसी से घर लौटते वक्त यह हादसा हो गया। फिलहाल मांडा थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने कहा- बाजारों के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। इसमें दो वाहनों से टक्कर होने जेसे प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जल्द ही वाहन और चालक गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। शव पीएम भेज FIR दर्ज कर ली गई है है। —————————– यह खबर भी पढ़ें वरुण गांधी परिवार के साथ PM मोदी से मिले, लोकसभा में टिकट कटने के बाद पहली मुलाकात, अहम जिम्मेदारी मिल सकती है लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से टिकट कटने के बाद भाजपा नेता वरुण गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। उनकी पत्नी यामिनी और बेटी अनुसूया भी साथ रहीं। सूत्रों के मुताबिक, वरुण ने देश के मौजूदा हालात पर पीएम से चर्चा की। उनका मार्गदर्शन लिया। पीएम ने भी वरुण और उनकी पत्नी से हालचाल पूछा और बेटी को दुलारा। पढ़िए पूरी खबर…