फर्रुखाबाद जनपद के थाना अमृतपुर क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक सचिन कुमार की मौत हो गई। हादसा भारत पेट्रोल पंप के पास अमृतपुर रोड पर हुआ। सचिन सेंट्रल बैंक में संविदा के आधार पर कार्यरत थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना से टूटा परिवार अपने इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही मृतक की मां गीता देवी बदहवास हो गईं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है और परिजन उन्हें संभालने में लगे हैं। सचिन के पिता दिनेश सिंह ने बताया कि घटना के समय वह अमृतपुर थाने में तैनात थे। पुलिस के घर पहुंचने पर उन्हें अपने बेटे की मौत की सूचना मिली, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इकलौता बेटा था सचिन सचिन कुमार अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी एक बहन है, जिनका विवाह हो चुका है। सचिन का विवाह करीब 10 से 12 वर्ष पूर्व हुआ था। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, जो अब पिता के साये से वंचित हो गए हैं। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना राजेपुर सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हादसे में अज्ञात वाहन की भूमिका सामने आ रही है, जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।