प्रयागराज में पिकअप की चपेट में आकर 2 साल की बच्ची की मौत हो गई। मासूम घर के बाहर खेल रही थी। तभी पिकअप ने बैक करते समय उसे कुचल दिया। गाड़ी का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।बच्ची की मां ये देखकर जब तक उसके पास पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गाड़ी का पहिया चढ़ने के कारण मासूम के शव की हालत बहुत बुरी थी। उसका सीना और पेट पूरी तरह से जमीन में चिपक गया था। नाक और कान से ब्लड निकल रहा था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। ये हादसा उस समय हुआ, जब पूरा परिवार बच्ची की दादी के अंतिम संस्कार में गांव गया था। घर पर सिर्फ बच्ची की मां ही थी। हादसा रविवार दोपहर 1 बजे मऊआइमा क्षेत्र के सुल्तानपुर खास गांव में साहू धर्मकांटा के पास हुआ। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला…
सुल्तानपुर खास गांव में साहू धर्मकांटा है। धर्मकांटे के बगल में अनिल कुमार पटेल का घर है। अनिल और उनकी पत्नी शीला की 4 साल पहले शादी हुई थी। पीहू इनकी 2 साल की इकलौती बेटी थी। 10 महीने का बेटा प्रिंस है। शनिवार की शाम को पीहू की 80 वर्षीय दादी सुमारी देवी का निधन हो गया था। रविवार सुबह अनिल और परिवार के सभी सदस्य उनके अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज गए थे। घर पर सिर्फ पीहू की मां ही थी। पीहू घर में अकेले थी, इसलिए मां शीला उसे बाहर खेलने के लिए ले गई। वजन तौल करने के बाद गाड़ी बैक की
इसी दौरान बगल के धर्मकांटे में एक पिकअप गाड़ी वजन तौल कराने के लिए खड़ी थी। तभी पीहू अपने घर के बाहर खेल रही थी। थोड़ी दूरी पर शीला भी खड़ी थी। वजन तौल करने के बाद धर्मकांटा पर खड़ी पिकअप के ड्राइवर ने गाड़ी बैक किया। तभी गाड़ी से टक्कर लगने से बच्ची गिर गई और पहिया पीहू पर चढ़ गया। घटना इतनी जल्दी हुई कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाया। पीहू की मां दौड़ते-चिल्लाते हुए बच्ची के पास पहुंची, लेकिन पीहू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। ड्राइवर को जब घटना का पता चला तो वह गाड़ी लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना धर्मकांटा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पीहू की मां शीला पटेल का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। मां का अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाएं कि बेटी की मौत हो गई
बच्ची के पिता अनिल ने बताया- हम लोग सुबह ही अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए गए थे। अभी अंतिम संस्कार पूरा भी नहीं हो पाया था, तभी घर से फोन आया कि बच्ची की मौत हो गई है। ये सुनते ही मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई। मैं बदहवास हो गया था। किसी तरह घर पहुंचा हूं। मेरी हिम्मत नहीं कि अपनी बेटी को उस हालत में देख पाऊं। मऊआइमा थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी ने बताया कि हादसा पिकअप के बैक करने के दौरान हुआ। परिजनों की शिकायत पर धर्मकांटा मालिक, पिकअप चालक और गाड़ी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ………….. ये भी पढ़ें- सहारनपुर से गिरफ्तार डॉ.अदील के लॉकर से मिली असॉल्ट राइफल:अनंतनाग के अस्पताल में छिपा रखे थे,जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क खड़ा करने की साजिश सहारनपुर से 7 नवंबर को गिरफ्तार डॉ.अदील अहमद के लॉकर से असॉल्ट राइफल मिली है। उसने ये हथियार अनंतनाग के जीएमसी अस्पताल में छिपा रखे थे। वह जम्मू- कश्मीर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क खड़ा करना चाहता था। जीएमसी अस्पताल का इस्तेमाल आतंकियों की मदद और हथियार छिपाने के अड्डे के रूप में कर रहा था। पढ़िए पूरी खबर…