लखीमपुर खीरी में शनिवार शाम सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 बच्चे घायल हो गए। 2 बच्चों की हालत गंभीर है। हादसे के समय 2 बाइक पर 5 लोग मेला देखने जा रहे थे। रास्ते में मार्बल लदा वाहन खड़ा था। मार्बल के स्लैब बाहर निकले थे। बाइक सवार इससे टकराकर इधर-उधर गिरे। युवक खून से लथपथ रोड़ पर पड़े रहे। जबकि बच्चे उछलकर सड़क के किनारे घास पर गिरे। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। हादसे में दूसरे युवक के बेटे-बेटी भी गंभीर घायल हैं। वहीं भतीजी को हल्की चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जबकि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसा शाम 6.40 पर सिंगाही के श्मशान घाट के पास हुआ। दोनों युवक रिश्ते में मामा भांजे थे। पहले दो फोटो देखें… अब पढ़िए पूरा मामला… तकिया पुरवा निवासी दीपू (30) अपने परिवार के साथ रहते थे। शनिवार शाम को वह अपने बेटे अवि (5), बेटी प्रियंका (7) और भतीजी चांदनी (12) को बाइक से सिंगाही मेला दिखाने जा रहे थे। उनके पीछे गांव करदहिया निवासी धीरज (22) भी दूसरी बाइक से साथ जा रहा था। दोनों बाइकें निघासन-सिंगाही मार्ग पर सिंगाही मुक्तिधाम के पास पहुंचीं। यहां सड़क किनारे मार्बल लदा ओवरलोड वाहन खड़ा था। वाहन में रखे मार्बल के स्लैब बाहर निकले हुए थे। धीरज की बाइक उन्हीं स्लैब से टकरा गई। जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। उसी के पीछे आ रहे दीपू की बाइक भी मार्बल लदे वाहन से टकराई, जिससे दीपू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी भी मौत हो गई। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही
हादसे में तीनों बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को निघासन सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से प्रियंका और चांदनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मार्बल लदा वाहन चालक फरार हो गया। बच्चों को दिखाने जा रहा था भाई बांग्ला तकिया निवासी रामकैलाश ने बताया- मेरे ताऊ के बेटे दीपू अपने बच्चों के साथ बाइक से मेला देखने जा रहा था। मुझे फोन पर हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचा तो दीपू सड़क पर पड़े तड़प रहे थे। उनके बच्चों को भी गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शी शकील अहमद ने बताया- हादसे के तुरंत बाद मैं मौके पर पहुंचा। वहां दो युवक सड़क पर पड़े थे। एक की मौत हो चुकी थी। दूसरे युवक की सांस चल रही थी। बच्चियां भी सड़क पर इधर-उधर पड़ी थीं। थाना इंचार्ज सिंगाही अजीत कुमार ने बताया- सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। मार्बल लदे वाहन चालक की तलाश की जा रही है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… सहारनपुर में सोते वक्त भाजपा नेता की हत्या:माथे के बीचो-बीच मारी गोली, छोटा बेटा पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहा था सहारनपुर में भाजपा नेता की सोते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने उनके माथे के बीचोंबीच गोली मारी। शव घर के पीछे चारपाई पर मिला। वारदात के वक्त घर में 10 लोग मौजूद थे, लेकिन किसी को घटना का पता नहीं चला। शनिवार सुबह बहू चाय देने पहुंची तो खून से लथपथ शव देखकर चीख पड़ी। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। पढ़ें पूरी खबर…