घाटमपुर के नौरंगा स्थित हाउस चर्च पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाया। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव से की। शिकायत को संज्ञान में लेकर घाटमपुर पुलिस तुरंत हाउस चर्च पर पहुंची। पुलिस ने वहां से चर्च के पादरी समेत उसके परिवार व अन्य सभी लोगों को पकड़कर थाने लाई है, जहां पर सभी से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार शाम बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम शौर्य अग्निहोत्री ने घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव को तहरीर देकर बताया कि नौरंगा स्थित एक घर में हाउस चर्च संचालित हो रही है। यहां पर पास्टर अलविन व उसकी पत्नी के द्वारा हिंदू धर्म के लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्मांतरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाउस चर्च में वर्तमान समय में लगभग एक वृद्धा का धर्मांतरण किया जा रहा है। सूचना मिलते घाटमपुर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस पास्टर व उसकी पत्नी को पकड़कर थाने लाई है। जहां पर सभी से पूछताछ की जा रही है। बजरंग दल जिस वृद्ध का धर्मांतरण रने का आरोप लगा रहा था, उस वृद्धा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह कई दिनों से बीमार रह रही है। जिसके लिए वह प्रार्थना करने पास्टर के घर पर पहुंची थी। उसने धर्मांतरण के आरोपो को नकार दिया है। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सूचना मिली थी, पुलिस सभी को पकड़कर थाने लेकर आई थी, पूछताछ में धर्मांतरण की पुष्टि नहीं हुई है, फिलहाल दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।