बरेली में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के बेटे अपूर्व गंगवार और बैंगलोर की इंजीनियर संजना की रिंग सेरेमनी हुई। 10 दिसंबर की शाम हुई रिंग सेरेमनी में रौनक देखते ही बनती थी। IVRI परिसर में करीब 15 हजार मेहमानों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार घर भारत सेवा ट्रस्ट में लगभग 24 साल बाद फिर एक बड़ा आयोजन हो रहा है। 22 अप्रैल 2002 को इसी स्थान पर बेटी श्रुति गंगवार का विवाह हुआ था, जिसकी चर्चा आज भी राजनीतिक और सामाजिक हलकों में होती है। उसी भव्यता की झलक इस बार भी दिखाई दे रही है। घर-आंगन फिर रोशनी और संगीत से जगमगा रहा है। दक्षिण भारत की सौम्यता और उत्तर भारत की रौनक दोनों की रस्में, संगीत और रंग एक ही घर में घुलने वाले हैं। बुधवार और गुरुवार को भारत सेवा ट्रस्ट एक बार फिर उसी भव्यता का साक्षी बनेगा। IVRI में विवाह की रस्में होगी। बैंगलोर में शुरू हुई कहानी अपूर्व और संजना दोनों बैंगलोर की एक मल्टीलेवल कंपनी में काम करते हैं। वहीं, से दोस्ती हुई, समय के साथ रिश्ता मजबूत हुआ और फिर दोनों ने जीवन भर साथ चलने का निर्णय लिया। दोनों परिवारों की बातचीत के बाद अपूर्व और संजना की शादी तय हुई। गुरुवार सुबह से ही विवाह संस्कार शुरू हो जाएगा। दक्षिण भारतीय परंपरा के नादस्वरम्, उत्तर भारतीय शहनाई और राजस्थानी ढोल-नगाड़ों की संयुक्त धुन से माहौल मंत्रमुग्ध हो जाएगा। मेहमाननवाजी में जुटा पूरा परिवार दामाद सुबोध सचान और बरेली कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार पूरे आयोजन में सबसे व्यस्त नजर आ रहे हैं। अपूर्व और संजना की शादी को यादगार बनाने के लिए हर छोटी-बड़ी बात पर गंगवार परिवार खुद नजर रख रहा है। श्रुति अपने भाई की शादी में कोई कमी नहीं रहने देना चाहती हैं। योगी आदित्यनाथ देंगे आशीर्वाद 11 दिसंबर को विवाह का मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से पहुंचकर नवदंपती को आशीर्वाद देंगे। इसके अलावा देश–प्रदेश से बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हस्तियां भी बरेली पहुंच रही हैं। 10 दिसबंर को रिंग सेरेमनी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, PWD मंत्री बृजेश सिंह, पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे राजू भैया, राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे। ———————– ये खबर भी पढ़ें- पूर्व IG को धकेलते हुए कोर्ट ले गई पुलिस, VIDEO:देवरिया में बोले- मेरी हत्या हो सकती; पत्नी का दावा- आधी रात ट्रेन से उठाया यूपी के पूर्व IG अमिताभ ठाकुर को ट्रेन से उठा लिया गया। वह दिल्ली जा रहे थे। शाहजहांपुर में सादे कपड़ों में आधी रात कुछ लोग ट्रेन में घुसे और उन्हें अपने साथ ले गए। पहले खबर आई कि अमिताभ ठाकुर को किडनैप किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…