बरेली में निकली राम बारात, छतों से बरस रहे फूल:श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए डांस कर रहे, 50 हजार लोग शामिल हुए

बरेली में सोमवार को बमनपुरी के नृसिंह मंदिर से राम बारात निकली है। इसमें श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता की झांकियां हैं। झांकियों के पीछे लोग नाचते गाते चल रहे हैं। इनमें बच्चे-महिलाएं और बड़े शामिल हैं। वे डीजे की धुन पर नाचते गाते धीरे-धीरे अगर बढ़ रहे हैं। उन्होंने हाथों में रंग और अबीर ले रखा है। वे हवा में उड़ाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। लोग राम बारात को देखने के लिए घरों से बाहर निकल आए हैं। वे भगवान के ऊपर फूल बरसा रहे हैं। हाथ जोड़कर आशीर्वाद ले रहे हैं। सेल्फी लेने के बाद राम बारात में शामिल हो रहे हैं। राम बारात शहर के अलग -अलग चौराहों से गुजर रही है। शाम को 8 बजे के करीब राम बारात वापस बमनपुरी के नृसिंह मंदिर आकर खत्म होगी। अनुमान है कि रात करीब 50 हजार लोग राम बारात में शामिल होंगे। पहले ये तस्वीरें देखिए
राम बारात से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…