बरेली में सोमवार से ई बसें दोबारा शहर रूट पर दौड़ने लगी हैं। अभी तेरह बसें चलाई गई हैं और अगले दो से तीन दिन में बारह और बसें सेवा में जुड़ जाएंगी। कुल साठ स्टॉपेज तय किए गए हैं। सभी बसें एसी हैं जिससे गर्मी में राहत और सर्दी में ठंड का अहसास नहीं होगा। यात्रियों का इंश्योरेंस भी शामिल है। दो साल पहले शुरू हुई थीं ई बसें
शहर में दो साल पहले यह सेवा शुरू हुई थी लेकिन रेवेन्यू न मिलने पर बसों को ग्रामीण इलाकों में भेज दिया गया था। शासन के नए आदेश के बाद इन्हें फिर से शहर में चलाया गया है। हालांकि पहले दिन कई बसें खाली नजर आईं। तीन रूट पर चलेगी सेवा
शहर में तीन रूट तय किए गए हैं। रूट एक और तीन पर पांच पांच बसें और रूट दो पर तीन बसें चलेंगी। ये रूट सत्रह तेरह और सोलह किलोमीटर लंबे हैं। न्यूनतम तीन किलोमीटर का किराया बारह रुपये रखा गया है। बसें सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेंगी। रूट एक
स्वालेनगर से जंक्शन वाया सौफुटा और पीलीभीत बाइपास। इस सत्रह किलोमीटर रूट पर पच्चीस स्टॉपेज हैं। प्रमुख ठहरावों में कर्मचारी नगर भास्कर हॉस्पिटल वसंत बिहार चौराहा इज्जतनगर तिराहा आईवीआरआई टूलिप डेलापीर चौराहा वीर सावरकर नगर सौफुटा रोड तिराहा संजयनगर डोहरा रोड रुहेलखंड विवि बीसलपुर चौराहा सेटेलाइट बस अड्डा गांधी उद्यान प्रभा टॉकीज और कलेक्ट्रेट शामिल हैं। रूट दो
स्वालेनगर से जंक्शन वाया डेलापीर और महादेव पुल। इस तेरह किलोमीटर के रूट पर अठारह स्टॉपेज निर्धारित हैं। बसें कर्मचारी नगर भास्कर हॉस्पिटल वसंत बिहार चौराहा आईवीआरआई डेलापीर चौराहा झूलेलाल द्वार सलेक्शन प्वाइंट धर्मकांटा लल्ला मार्केट कोहाड़ापीर नावल्टी चौराहा अय्यूब खां चौराहा और कलेक्ट्रेट तक जाएंगी। रूट तीन
झुमका तिराहा से सेटेलाइट बस अड्डा वाया चौपुला और गांधी उद्यान। इस सोलह किलोमीटर रूट पर सत्रह स्टॉपेज तय किए गए हैं। इनमें परसाखेड़ा मथुरापुर जीटीआई सीबीगंज मिनी बाइपास सत्य प्रकाश पार्क दूल्हा मियां की मजार सिटी रेलवे स्टेशन चौपुला चौराहा प्रभा टॉकीज गांधी उद्यान और खुर्रम गौटिया शामिल हैं।