बरेली जंक्शन पर खड़ी एक मालगाड़ी के आखिरी डिब्बे से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। डिब्बे से धुआं निकलता देख यात्रियों और रेलवे स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों और RPF की टीम ने सबसे पहले जलती हुई बोगी को बाकी ट्रेन से काटकर अलग किया, ताकि आग अन्य डिब्बों तक न फैल सके। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। घटना शनिवार सुबह प्लेटफॉर्म नंबर पर हुई। तीन तस्वीरें देखिए… कर्मचारियों ने फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया कर्मचारियों ने पानी की बाल्टियों और फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग ने विकराल रूप नहीं लिया और समय रहते इसे बुझा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही आग लगने की सही वजह सामने आ पाएगी। ————————— ये खबर भी पढ़ें… कार ने बाइक सवार 3 दोस्तों को कुचला, मौत:लखीमपुर में टक्कर के बाद कार नहर में घुसी, गाड़ी छोड़कर ड्राइवर भागा लखीमपुर-खीरी में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 3 दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कई फीट उछलकर दूर गिरी। परखच्चे उड़ गए। हादसा शनिवार तड़के 2 बजे भीरा थाना क्षेत्र में हुआ। अंधेरा होने के चलते काफी देर तक कोई मदद को नहीं पहुंचा। बाद में राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। टक्कर के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गए। हादसे में मरने वाले युवकों में रोहित गुप्ता, हाशिव और संदीप शुक्ला के रूप में हुई है। रोहित पहड़ियां का रहने वाला है। तीनों एक ही बाइक से पलिया से खीरी लौट रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…