बरेली में मिनी बाईपास पर हंगामा:हिंदू लड़की को भगाने का आरोप, हाईवे पर लगा जाम; भारी संख्या में पुलिस तैनात

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में देर शाम तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिली कि एक हिंदू लड़की को मुस्लिम युवक ने भगाकर ले जाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे और कर्मचारी नगर चौराहे के पास मिनी बाईपास पर हाईवे जाम कर नारेबाजी करने लगे। भीड़ हटाने पर भड़के लोग
मौके पर तैनात पुलिस ने जब जाम हटाने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी भड़क गए। स्थिति बिगड़ने पर इज्जतनगर पुलिस ने आसपास के थानों से अतिरिक्त फोर्स बुला कर इलाके को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में ले लिया। लड़की और युवक की तलाश में जुटी पुलिस ​​​​​​
पुलिस टीमें अब लड़की और युवक दोनों की तलाश में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि भीड़ को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया है।