बरेली में 894 बूथों का SIR पुनरीक्षण पूरा:बरेली में मतदाता सूची अपडेटिंग में बड़ी प्रगति, DM बोले- BLO की मेहनत का नतीजा

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 जनवरी 2026 की पात्रता तिथि के आधार पर चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में बरेली ने बड़ी प्रगति दर्ज की है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि जिले के 894 बूथों का 100% पुनरीक्षण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। बाकी बूथों में भी तेज प्रगति
DM ने बताया कि जनपद के 2041 बूथों में पुनरीक्षण 90% तक पहुंच चुका है, वहीं 2821 बूथों में 80% और 3226 बूथों में 70% पुनरीक्षण का काम पूरा हो गया है। जिले में मतदाता सूची अपडेट करने का काम तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है और लक्ष्य के सापेक्ष संतोषजनक प्रगति दर्ज की जा रही है। डीएम ने BLO की मेहनत की सराहना
डीएम ने विशेष रूप से BLO की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी लगन की वजह से बरेली में पुनरीक्षण कार्य बेहतर स्तर पर पूरा हो रहा है। उन्होंने सभी कार्मिकों को प्रोत्साहित करते हुए शेष कार्य भी उसी निष्ठा, सतर्कता और टीमवर्क के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।