बरेली में यूजीसी के विरोध में इस्तीफा देने वाले पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री लखनऊ में हैं। वह अपनी ससुराल में ठहरे हैं। वह एटा और हाथरस जाएंगे। यूजीसी के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों में शामिल होंगे। समर्थकों के साथ रणनीति बनाएंगे। तीन दिन बाद वापस बरेली लौंटेंगे। उनका कहना है कि यूजीसी के नए नियम सवर्ण छात्रों को स्वघोषित अपराधी बना देंगे। उनके लिए उच्च शिक्षा के दरवाजे बंद कर देंगे। वे किसी भी कीमत पर झुकने वाले नहीं हैं। उनका मुख्य उद्देश्य ‘सवर्ण समाज’ को एक मंच पर लाना है ताकि सरकार को यूजीसी कानून में बदलाव वापस लेने के लिए मजबूर किया जा सके। पुलिस के पहरे में अलंकार गए ससुराल इससे पहले, बुधवार को बरेली प्रशासन ने अलंकार अग्निहोत्री को भारी सुरक्षा और गोपनीयता के बीच बरेली से लखनऊ उनकी ससुराल पहुंचाया। पुलिस ने उन्हें लखनऊ के वीआईपी रोड स्थित घर पर छोड़ा। वहां सुरक्षा के लिहाज से घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन की कोशिश थी कि उन्हें बिना किसी शोर-शराबे के बरेली से बाहर निकाला जाए, लेकिन समर्थकों के भारी विरोध ने इसे चुनौतीपूर्ण बना दिया। गाड़ी के आगे लेटे समर्थक बरेली से रवानगी के दौरान अलंकार अग्निहोत्री के समर्थन में भीड़ जमा हो गई। सैकड़ों समर्थकों ने पुलिस का रास्ता रोक लिया। कुछ लोग बोनट पर चढ़ गए तो कुछ उनकी गाड़ी के आगे लेट गए। करीब 20 मिनट तक चले इस टकराव में भीड़ को काबू करने में पुलिस के पसीने छूट गए। प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद कड़ी मशक्कत कर उन्हें रवाना किया जा सका। अलंकार बोले- मेरे साथ मेरा परिवार है अलंकार अग्निहोत्री ने मीडिया से बातचीत में उन दावों को खारिज कर दिया। जिनमें उनके बेटे के बीमार होने की बात कही जा रही थी। उन्होंने कहा, मेरा 8 महीने का बेटा पूरी तरह स्वस्थ है। मैंने ही पुलिस से कहा था कि मेरी पत्नी और बच्चा लखनऊ में हैं, इसलिए मुझे वहीं छोड़ा जाए। मेरा पूरा परिवार मेरे इस साहसिक कदम के साथ खड़ा है। लोगों से की एकजुट होने की अपील अलंकार अग्निहोत्री का एक नया पोस्ट भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने सभी सामान्य वर्ग के संगठनों, सर्व समाज और विभिन्न किसान यूनियनों से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि अब एक ऐसे नए विकल्प’ पर विचार करने का समय आ गया है। जिसमें सभी वर्गों का उचित प्रतिनिधित्व हो। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे हैशटैग #Mera_CM_Mera_Beta और #savarn_ekta के साथ तेजी से शेयर कर रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें… पति ने पत्नी के मुंह में चाकू मारकर हत्या की:मेरठ में अफेयर का शक करता था, सीने पर बैठकर ताबड़तोड़ वार किए
मेरठ में एक पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसने सबसे पहला वार गर्दन पर किया। इसके बाद दूसरा चाकू मुंह के अंदर मारा। महिला जैसे ही घायल होकर गिरी। युवक उसके ऊपर बैठ गया। महिला के सीने और पेट पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। महिला की मौत होते ही आरोपी वहां से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर…