बस्ती में दिनदहाड़े रोडवेज बस पर फायरिंग का VIDEO:साइड न देने पर गाड़ी रुकवाई, बहस के बीच तान दिया तमंचा

बस्ती में नेशनल हाईवे पर बस ने बुलेट सवार को साइड नहीं दी, तो उसने बस पर फायरिंग कर दी। गोली बस के शीशे पर लगी। वारदात के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बुलेट से अपने साथी के साथ फरार हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक खुलेआम फायर करता नजर आ रहा है। मामला बुधवार का अयोध्या हाईवे पर छावनी थाना क्षेत्र के घघौव इलाके का है। पहले तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड निवासी परशुराम उपाध्याय (68) की बीमारी से मौत हो गई थी। परिजन दाह संस्कार के लिए शव को घर से अयोध्या लेकर जा रहे थे। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे बस छावनी विक्रमजोत के बीच पहुंची। तभी निर्माणाधीन रिंग रोड के पास एक बुलेट सावर 2 युवकों ने बस को ओवरटेक करना चाहा। ट्रैफिक होने के चलते बस चालक ने पास नहीं दिया। बस चालक आनंद ने बताया- इसी बात पर बुलेट सवार युवक भड़क गया। बस की रफ्तार जब कम हुई, तो उसने बस के गेट के पास बुलेट लगाकर उसे रुकवाना चाहा। लेकिन गेट के पास खड़े यात्री ने बस रोकने से इंकार कर दिया। इस दौरान युवक बस के साथ पैदल चलत रहा और बहस करता रहा। देखते ही देखते उसने जेब में मोबाइल रखा और अचानक 12 बोर का कट्‌टा निकाला और धमकी देते हुए गोली चला दी। पूरी वारदात 5 सेकेंड में हुई है। चालक का कहना है कि युवक ने भागते हुए भी फायरिेंग की है। गनीमत रही कि निशाना चूक गया और गोली बस के दरवाजे पर लगे शीशे पर लगी। इसके बाद बस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बस रुकवाकर लोगों ने उसे पकड़ना चाहा। लेकिन वो अपने दोस्त के साथ गाड़ी समेत फरार हो गया। हाईवे पर फायरिंग की सूचना पर छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छावनी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बस सवार यात्रियों से पूछताछ की और जांच पड़ताल शुरू की। यात्रियों ने वारदात का वीडियो पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस ने बुलेट सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने बताया- चलती बस पर एक युवक ने फायरिंग की है। गोली बस के गेट पर लगी है। उसका वीडियो बस सवार यात्रियों ने दिया है। एक युवक गोली चलाता नजर आ रहा है। उसके साथ दूसरा युवक बुलेट लेकर चल रहा था। दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा। ————–
ये खबर भी पढ़ें… सुसाइड करने वाली 3 बहनों का रहस्यमयी कमरा:दीवारों पर स्केच, क्रॉस के निशान, लिखा- मैं बहुत अकेली हूं गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी का यह वह फ्लैट है, जहां से कूदकर 3 नाबालिग बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) ने सुसाइड कर लिया। अब तक की जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें ऑनलाइन गेम ‘कोरियन लव गेम’ में इतना डूब चुकी थीं कि वह उससे बाहर नहीं निकल पाईं।भास्कर रिपोर्टर फ्लैट के उन 2 कमरों में पहुंचा जहां से तीनों बहनें कूदी थीं। फ्लैट में 3 कमरे हैं। पूरी खबर पढ़ें…