कानपुर के रावतपुर गुरुदेव बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चरण दास की इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में रविवार को सुबह राष्ट्र धर्म संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुदेव चौराहा पर आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिला कानपुर पश्चिम के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान “बांग्लादेश मुर्दाबाद”, “हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो” और “दीपू चरण दास को न्याय दो” जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हमले बढ़ रहे हैं, लेकिन वहां की सरकार आंख मूंदे बैठी है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में सुनियोजित तरीके से अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बना रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि बांग्लादेश सरकार पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। आक्रोश प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक दीपू चरण दास को श्रद्धांजलि दी। न्याय नहीं हुआ तो होगा आंदोलन पुतला फूंक रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर बांग्लादेश में मारे गए हिंदू युवक के साथ न्याय नहीं हुआ तो सभी कार्यकर्ता मिलकर एक बड़ा आंदोलन करेंगे और जगह पर पुतला दहन करेंगे