बागपत में तीन अवैध कॉलोनियां ध्वस्त:प्रशासन ने बिना नक्शा पास कराए बन रही कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर

बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में प्रशासन ने तीन अनाधिकृत कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। ये कॉलोनियां बिना नक्शा पास कराए करीब 17,000 वर्ग मीटर भूमि पर विकसित की जा रही थीं। ये अवैध कॉलोनियां बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ और चमरावल रोड पर काटी जा रही थीं। प्रशासन को शिकायतें मिली थीं कि अनधिकृत रूप से कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है अधिकारियों की जांच में कालोनियां अवैध पाई गई थी जिसके बाद इन पर कार्रवाई शुरू की गई शिकायतों के आधार पर प्रशासन की टीम ने इन कॉलोनियों को चिन्हित किया और कार्रवाई की। ध्वस्त की गई संरचनाओं में कॉलोनियों में बनाए गए रास्ते, निर्माणाधीन दीवारें और कॉलोनाइजर के कार्यालय शामिल हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से कॉलोनी विकसित करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।