‘बाबाओं की स्थिति इस समय अच्छी नहीं है’:बिठूर महोत्सव में कवि सम्मेलन, कवि योगेंद्र चौहान बोले- ऐ पाक तेरे कानों पर हिंद के कंटाप रहेंगे

बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों के मंच पर पहुंचते ही कानपुर के लोगों ने तालियों से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कई श्रोताओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। क्षेत्रीय विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने सभी कवियों को सम्मानित किया। उन्होंने कवियों को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर हास्य कवि हेमंत पांडे ने कहा- बिठूर महोत्सव में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कानपुर के लोगों को हंसाने का मौका मिलने पर खुशी व्यक्त की। मंच से हास्य कवि गौरव चौहान ने मजाकिया अंदाज में कहा- मैं बहुत बड़ा कवि हूं, हमारे और सांगा जी के बीच से जो गुजरेगा, वो गुजर जाएगा। यह सुनते ही पंडाल तालियों और ठहाकों से गूंज उठा।एक हास्य कवि ने मंच से मजाकिया अंदाज में कहा- अगर ताली नहीं बजी तो मजा नहीं आएगा, लेकिन नहीं भी बजी तो कोई बात नहीं। इस पर पंडाल में ठहाकों की गूंज सुनाई दी। बिठूर महोत्सव से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….