बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना एक कार और ट्रक की टक्कर के कारण हुई। इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी के बाद जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य का जायजा लिया।