बाराबंकी में 2 सगी बहनों के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया। मां के साथ दोनों बहनें सुबह घर से निकली थीं। तभी सुनसान जगह देखकर गांव के ही 5-6 लोगों ने उन्हें दबोच लिया। उनके कपड़े फाड़े, फिर जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। मां को भी मारा पीटा। उनके सामने ही बारी-बारी से दोनों बहनों के साथ गैंगरेप किया। शोर-शराबा सुनकर जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी पीटा। गांव के लोगों ने डायल-112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बहनों को अस्पताल में लेकर जाकर भर्ती कराया। बड़ी बहन का आरोप है कि छोटी बहन के प्राइवेट पार्ट पर आरोपियों ने मारा, जिससे ब्लीडिंग होने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसके पूरे शरीर पर नोंचा। होंठ फटा है, पूरी बॉडी पर चोट के निशान हैं। मामला असंद्रा थाना क्षेत्र से 6 Km दूर एक गांव का है। पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताई आपबीती जिला अस्पताल में भर्ती 23 साल की लड़की ने बताया- सोमवार 3 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे मैं अपनी मां और बहन के साथ शौच के लिए घर से करीब 200 मीटर दूर खेतों की तरफ जा रही थी। रास्ते में गांव के पांच लोग मायाराम, रामपाल, जशकरन, बलकरन और छंगू ने हम लोगों को घेर लिया। पांचों लोगों ने मेरे और बहन के साथ मारपीट की। विरोध करने पर मां को भी पीटा। उसके बाद बांके की बट और लाठी डंडों से पीटा। दोनों बहनों के कपड़े फाड़कर गैंगरेप किया। बड़ी बहन ने बताया- आरोपियों ने मेरे सामने मेरी छोटी बहन के साथ दरिंदगी की। उसके प्राइवेट पार्ट में हाथ डाल दिया। जिससे उसे गहरा जख्म हो गया। काफी देर तक ब्लीडिंग नहीं रुकी। लेकिन आरोपी ये सब देखकर भी शांत नहीं हुए। माता-पिता पहुंचे तो 18-19 लोगों ने किया हमला
बड़ी बहन ने बताया कि मां ने किसी तरह घर पहुंचकर पिता को बुलाया। पिता मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों की तरफ से हरिकरण, शिवकरण, हरिशंकर उर्फ छंगू, शिवशंकर, विजय शंकर, मंजू, अंजू, स्वाति, मायावती, अन्नू उर्फ अंकिता, नीलम, रेखू, दयाराम और अयोध्या प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर लाठी-डंडों, लात-घूसों से पीटा। हम लोग रहम की भीख मांगते रहे, मेरी बहन दर्द के मारे तड़पती रही लेकिन आरोपी पीटते रहे। पिटाई के दौरान हम लोगो के सोने-चांदी के गहने भी लूट ले गए। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों महिलाओं को बचाया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शुरुआती दौर में पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने में आनाकानी की थी। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस बोली- 19 लोगों पर केस दर्ज असन्द्रा थाना पुलिस ने सभी 19 नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गैंगरेप समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िताओं की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। —————————- ये खबर भी पढ़ें लखनऊ में युवती ने 3 करोड़ का सोना चुराया:जमीन खरीदी, कार का लोन चुकाया, 3 साल से शोरूम में जॉब कर रही थी लखनऊ में हरसहाय मल श्यामलाल ज्वेलरी शोरूम (HSJ) से ढाई किलो सोना चोरी हो गया। 3 दिन पहले शोरूम मालिक ने एक 28 साल की युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, तब जाकर मामला सामने आया। चोरी किए गए सोने की मौजूदा कीमत 3 करोड़ रुपए बताई गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी शोरूम में ही बैक ऑफिस एग्जीक्यूटिव थी। उसका नाम कोमल श्रीवास्तव है। पूरी खबर पढ़ें