बाहुबली राजा भैया ने 30 लाख में खरीदा ट्रोजन घोड़ा:फूलों से सजी गाड़ी से धांसू एंट्री, तिलक लगाकर स्वागत; अस्तबल में अब 11 घोड़े

यूपी के बाहुबली और प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने नया घोड़ा खरीदा है। इस हाईब्रिड घोड़े का नाम राजा भैया ने ट्रोजन रखा है। जिसकी कीमत 30 लाख रुपए है। इस तरह अब राजा भैया के किले में घोड़ों की संख्या 11 हो गई है। एक-एक घोड़े की कीमत करीब 20 लाख है। ट्रोजन इन सभी में सबसे महंगा घोड़ा है। इसका वीडियो सामने आया है। राजा भैया ने अस्तबल में ट्रोजन का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। टीका लगाया, आरती उतारी और नारियल फोड़कर उसे अस्तबल में एंट्री दिलाई। जिस गाड़ी से ट्रोजन को लाया गया, उसे भी फूल-मालाओं से सजाया गया था। जल्द ही ट्रोजन घोड़े को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। 5 फोटो देखिए… 6 साल की उम्र में घुड़सवारी की
राजा भैया को घुड़सवारी का शौक है। यह उन्हें अपने पिता उदय प्रताप सिंह से विरासत में मिला है। पिता उदय प्रताप सिंह चाहते थे कि उनका बेटा बहादुरी वाले खेलकूद करे। उनके किले में 12 से अधिक घोड़े थे। किले में घोड़ों की देखभाल करने वाले केदार यादव बताते हैं कि एक बार राजा भैया घोड़े पर बैठने की जिद पर अड़ गए। तब वे सिर्फ 6 साल के थे। उस दिन वे काफी देर तक घोड़े पर घूमते रहे। उन्हें इतना मजा आया कि आगे चलकर यह उनका एक शौक बन गया। आज वे एक बेहतरीन घुड़सवार हैं। घोड़े से गिरने से ही 2 पसलियां टूट चुकी हैं। राजा भैया के पास दो एयरक्राफ्ट हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता है, वह उन्हें उड़ाते हैं। यह शौक भी उन्हें विरासत में मिला है। पिता उदय प्रताप सिंह प्रशिक्षित पॉयलट हैं और एयरक्राफ्ट उड़ाते रहे हैं। उनके दादा राय बजरंग बहादुर के समय भी भदरी हाउस में एयरक्राफ्ट था। दशहरे पर हथियारों की लगाई थी नुमाइश
विधायक राजा भैया ने दशहरे पर कुंडा के अपने बेंती महल में अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की। कहा- शस्त्र सारे हमारे हैं। जो हमारा है वो समर्थकों का है और जो समर्थकों का है वो हमारा है। करीब 200 से ज्यादा देशी-विदेशी हथियारों को टेबल पर सजाया गया है। हथियारों में पिस्टल, रिवॉल्वर, 12 बोर की बंदूक, राइफल और थर्टी कारबाइन शामिल थीं। हर साल दशहरे पर राजा भैया अपने शस्त्रागार में रखें हथियारों की पूजा करते हैं। उनकी पत्नी के हथियारों के वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की वजह से इस बार मामला सुर्खियों में आया था। दरअसल, भावनी सिंह ने 18 सिंतबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि राजा भैया के पास अवैध हथियारों का जखीरा है। उनके पास कुछ ऐसे हथियार हैं, जिनसे मास डिस्ट्रक्शन हो सकता है। मतलब- हमले में तमाम लोग मारे जा सकते हैं। ये हथियार जन सुरक्षा और आंतरिक शांति के लिए खतरा बन सकते हैं। वीडियो सामने आने के बाद राजा भैया के सबसे करीबी माने जाने वाले अक्षय प्रताप ने कहा था- राजा भैया क्यों अवैध हथियार रखेंगे? राजा भैया का एक भी ऐसा नौकर नहीं है, जिसके पास लाइसेंस और असलहा न हो। दशहरे पर हम इनकी पूजा करते हैं। सारे लीगल शस्त्र हैं। जिसे देखना है वह दशहरा में आ जाए। —————— यह खबर भी पढ़िए:- परिवार के 12 लोग पेट्रोल लेकर सुसाइड करने पहुंचे:लखनऊ में सीएम आवास की तरफ जा रहे थे, पुलिस पकड़कर ले गई लखनऊ में एक परिवार के 12 लोग पेट्रोल लेकर सुसाइड करने के लिए पहुंचे। परिवार सीएम आवास की ओर बढ़ रहा था। रविवार दोपहर लालबत्ती चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। उन्हें देखकर पुलिस को शक हो गया। इसके बाद पुलिस ने तलाशी ली, तो उनके पास से पेट्रोल मिला। इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर गौतमपल्ली थाने ले गई। उनसे पूछताछ की जा रही है। परिवार उन्नाव के लोणारी खेड़ा थाना क्षेत्र के असीमन गांव का रहने वाला है। 12 लोगों में 6 नाबालिग हैं। परिवार के दो लड़कों पर बगल के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने शनिवार को बेटी से छेड़खानी की FIR दर्ज कराई थी। पूरी खबर पढ़िए….