कानपुर में चल रहे बिठूर महोत्सव का तीसरे यानि अंतिम दिन नानराव पेशवा पार्क में भव्य म्यूजिक कॉन्सर्ट और बॉलीवुड संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायक गोपाल एम तिवारी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम रात करीब आठ बजे से शुरू हुआ। सिंगर ने सत्यम, शिवम, सुंदरम भजन गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। गोपाल एम तिवारी ने कई गाने गाए। सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियां मंच के पास डांस करने लगे। इस दौरान मंच के समीप अव्यवस्था का माहौल भी बना। मंच के पास जमकर फुहड़ता भी देखने को मिली और युवकों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। मंच पर गाना प्रस्तुत कर रही सिंगर प्रवशी राजपूत का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया गया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बिठूर विधानसभा के विधायक अभिजीत सिंह सांगा इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक थे। तीन दिन तक हर शाम हजारों की संख्या में लोग नानराव पेशवा पार्क पहुंचकर इस महोत्सव का आनंद लिया। तस्वीरें देखिए…. बिठूर महोत्सव से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….