बिठूर में पांच भैंस चोरी:पुलिस ने चालक को छोड़ा, वाहन को थाने में खड़ा किया

कानपुर के बिठूर में शातिर चोरों ने एक ही रात को एक साथ पांच भैंसे चोरी की घटना को अंजाम दिया। बिठूर थाना क्षेत्र के परगही बांगर निवासी दिब्या किसान है। पिता महेश चंद्र की कुछ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। तब से घर का सारा ख़र्चा वह चलाती है। दिब्या ने बताया कि बीते 18 दिसम्बर कि रात सभी खाना खाकर सो गए थे। देर रात चोरों ने घर के बाहर बंधी दो भैंसे खोलकर चोरी कर ले गए। सुबह जब वह सोकर उठी तो भैंसे गायब देख उनके होश उड़ गए। तभी पता चला कि शातिर चोर उसी रात को चक रतनपुर निवासी सतीश चंद्र तिवारी के घर से एक भैंस व होरा बांगर निवासी रणवीर सिंह यादव के घर का ताला तोड़कर आंगन में बंधी एक भैंस और उसका बच्चा चोरी कर ले गए। सभी एक साथ जब थाने पहुंचे तो पहले पुलिस ने मुकदमा लिखने में देरी कि उसके बाद वह पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद सतीश चंद्र तिवारी का तो मुकदमा दर्ज कर लिया दो पीड़ितों अभी तक मुकदमा नहीं लिखा। आरोप है कि भैंस तलाश में पीड़ितों को चौबेपुर से के एक पेट्रोल पंप के पास से वीडियो मिला जिसमे एक लोडर में भैंस लदी है उसको बेचने कि बात कुछ लोग आपस में कर है। पीड़ित ने जब पुलिस को वीडियो दिखाया और लोडर में लदी भैंस को अपनी बताया तो पुलिस ने उनसे अपनी भैंस होने का फ्रूफ मांगते हुए वाहन को चौकी में खड़ा कर लिया और चालक को छोड़ दिया। बिठूर थाना प्रभारी प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि बीते 18 दिसंबर को चोरों ने तीन लोगों कि पांच भैंसे चोरी कि थी एक पीड़ित सतीश चंद्र कि तहरीर पर मुकदमा दर्जकर लिया गया है। और अन्य दो पीड़ितों के ब्यान लेकर उसी मुकदमे में समायोजित किया जा चुका है।