बागपत के बिनौली में आपूर्ति विभाग की टीम ने एक गोदाम पर छापेमारी कर 102 बोरी चावल बरामद किया है। टीम ने बरामद चावल को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आपूर्ति विभाग को राशन के चावल की कालाबाजारी होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बिनौली स्थित गोदाम पर छापा मारा, जहां से यह बड़ी मात्रा में चावल बरामद हुआ। आपूर्ति विभाग के अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर यह चावल क्यों इकट्ठा किया गया था और यह किसका है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आपूर्ति विभाग के अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें एक स्थान पर कुछ चावल इकट्ठा किए जाने की सूचना मिली थी। तत्काल टीम मौके पर पहुंची और एक गोदाम से 102 बोरी चावल बरामद किया। उन्होंने आगे बताया कि बरामद चावल को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।