बिहार में एनडीए को बड़ी और एकतरफा जीत मिली है। इस जीत के बाद गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने बिहार की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है। रवि किशन ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्होंने कहा कि बिहार ने विकास और बेहतर भविष्य के लिए वोट किया है। अपने वीडियो संदेश में रवि किशन ने कहा– मैं सांसद रवि किशन शुक्ला, गोरखपुर से, बिहार को धन्यवाद देता हूं और मोदी जी व नीतीश कुमार जी को बधाई देता हूं। जय हो बिहार! ऐतिहासिक जीत हो गई है। शिक्षित यदुवंशियों ने भी वोट किया, माताओं-बहनों ने भी समर्थन दिया और नए युवा फुलटाइम वोटर्स की तरह मतदान कर आए। यह अद्भुत परिणाम है, अत्यंत आश्चर्यजनक परिणाम है! यह वोटिंग विकास, अपनी अस्मिता के सम्मान और जंगल राज को पीछे छोड़ने के लिए हुई है।जितना धन्यवाद दूं, उतना कम है। आपने दिल खुश कर दिया। सभी सभाओं की मेहनत, सारी थकान और चिंताएं आज दूर हो गईं। सभी स्टार प्रचारकों, बूथ कार्यकर्ताओं और हाईकमान को मेरा प्रणाम। यह कोई सामान्य जीत नहीं है। बिहार की जनता ने अपने भविष्य के लिए वोट किया है।उन्हें पता है कि मोदी जी हैं, नीतीश जी हैं, भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार है। उन्हें अपने ‘पांच पांडवों’ पर विश्वास है। क्या जबरदस्त जीत हुई है, चारों तरफ इसी की चर्चा है। हर-हर महादेव! महादेव का डमरू आज गड़-गड़ गूंजने लगा है। धन्य हो बिहार! सीता मैया की जय। राम तो अयोध्या आ चुके, अब मां सीता भी बिहार आ रही हैं। जय हो, हर-हर महादेव। देखिए वीडियो…