बुलंदशहर में बस-ट्रैक्टर का भीषण हादसा, 7 लोग घायल:परिजन गोद में उठाकर इलाज के लिए भागे, एक किलोमीटर लंबा जाम लगा

बुलंदशहर में भीषण हादसा हुआ है। शनिवार देर शाम दिल्ली से शादी में शामिल होने स्याना जा रहे थे। स्टेट हाईवे पर मिनी बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरी बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। रोडवेज का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद उनके परिजन घायलों को गोद में उठाकर इधर-उधर भागते दिखाई दिए। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मामला स्याना कोतवाली क्षेत्र का है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला शनिवार शाम एक मिनी बस दिल्ली के गौतमपुरी निवासी रेखा पत्नी विनोद अपने रिश्तेदारों और परिजनों के साथ अपने भाई ईश्वर पुत्र लक्खी के यहां खानपुर में ‘भात नौतने’ (एक रस्म) के लिए जा रही थी। बस में 25 लोग सवार थे। बुलंदशहर की ओर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। हाईवे पर नयागांव के पास दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनी बस के परखच्चे उड़ गए और हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद उनके परिजन घायलों को गोद में उठाकर इधर-उधर भागते दिखाई दिए। जिसमें लगभग सात लोग घायल हो गए। सभी घायल दिल्ली के निवासी घायलों में प्रशांत पुत्र विनोद, करन पुत्र अजय, राजेश पुत्र राजीव, गुड्डी पत्नी अजय, सुनीता पत्नी श्रीचंद, अलीशा पत्नी राजू और लता पत्नी गुलाब शामिल हैं। ये सभी बदरपुर, दिल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशांत, गुड्डी और करण की हालत गंभीर है। तीनों को हायर सेंटर, जिला अस्पताल रेफर किया गया है। भांजे की शादी में जा रहे थे खानपुर निवासी ईश्वर फफक पड़े। उन्होंने कहा, “भांजे की शादी है… इसलिए सभी लोग रस्में निभाने आ रहे थे। मेरी बहन भी रस्म अदा करने के लिए ही आ रही थी। बहन के परिवार में यह पहला बड़ा कार्यक्रम है। रिश्तेदारों के साथ वह खुशी मनाने निकल रही थी, लेकिन ऐसी दुर्घटना हो जाएगी, हमने सोचा भी नहीं था।” हादसे के बाद स्टेट हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश जारी कोतवाली प्रभारी यद्ग्दत्त शर्मा ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। अभी घायलों के परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चौकी भिजवा दिया है। चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ……………………… ये खबर भी पढ़ें… धीरेंद्र शास्त्री बोले- देश बाबर का नहीं, राम का:गद्दारी करने वाले सुन लें; बागेश्वर बाबा के आगे चलीं जया किशोरी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का आज नौवां दिन है। जया किशोरी यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा में वह धीरेंद्र शास्त्री के आगे चलती दिखाई दीं। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्‌टी, फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर और एक्टर राजपाल यादव भी शुक्रवार शाम को शामिल हुए। मृदुलकांत शास्त्री, देवकीनंदन ठाकुर, चिन्मयानंद बापू ने भी पदयात्रा में शिरकत की।पढ़ें पूरी खबर…