बुलंदशहर के मौहल्ला फैसलाबाद में खाना बनाते समय एक घरेलू सिलेंडर में आग लग गई। इस घटना से पूरे मौहल्ले में हड़कंप मच गया। यह मामला बुलंदशहर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। आग लगने के कारण घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए गुस्साए मौहल्ले वासियों ने कर्मियों को मौके से भगा दिया। निवासियों का कहना था कि फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची, जिससे नुकसान बढ़ गया।