बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसे में कार सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई। तेज स्पीड क्रेटा कार डिवाइडर से टकराकर 4-5 पलटी खाते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। वहां सामने से आ रहे ट्रक ने कार को भीषण टक्कर मार दी। हादसे में मेरठ के भाजपा एमएलसी अश्वनी त्यागी के भतीजे अंकित त्यागी, दोस्त डॉ. आशुतोष पुनिया (35) और महेश कुमार (55) की मौत हो गई। हादसा बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रेटा जैसी कार के परखच्चे उड़ गए। कार की छत उड़ गई। चारों तरफ से कार पिचक गई। एयरबैग खुले लेकिन किसी की जान नहीं बच पाई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जैसे-तैसे तीनों शवों को कार से निकाला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें… 3 पॉइंट में जानिए पूरा हादसा… एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ओवर स्पीड के चलते हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अंकित त्यागी का अंतिम संस्कार मेरठ सूरजकुंड में हुआ, जबकि उनके साथ रहे डॉ आशुतोष पूनिया की अंतिम यात्रा पैतृक गांव डालमपुर सरधना में हुई।वहीं पीएसओ महेश को उनके गांव में बुलंदशहर में अंतिम संस्कार हुआ है। अंकित त्यागी के अंतिम संस्कार में पहुंचे मेरठ के सभी बीजेपी नेता
अंकित त्यागी के अंतिम संस्कार में मेरठ के सभी बीजेपी नेता, विधायक,सांसद और त्यागी बिरादरी के लोग पहुंचे। सभी ने घटना पर शोक जताया है। पोस्टमॉर्टम के बाद अंकित का शव जब कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एन्क्लेव उनके आवास पहुंचा तो पत्नी, मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंकित त्यागी का अंतिम संस्कार सूरजकुंड श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में किया गया। इस दौरान मंत्री दिनेश खटीक, पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, पूर्व विधायक संगीत सोम, जितेन्द्र सतवाई, सुनील भराला, नैन सिंह तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, भाजपा नेता इंद्रपाल बजरंगी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, अजीत चौधरी, संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल समेत कई जनप्रतिनिधि व शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। —————————————— ये खबर भी पढ़ेंः- भाजपा नेता ने टीचर पत्नी को गला रेतकर मार दिया:अंबेडकरनगर में अवैध संबंध का शक, कहा था- बच्चे मेरे नहीं हैं अंबेडकरनगर में भाजपा नेता ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला का खून से लथपथ शव किचन में मिला। वारदात के समय वह घर पर अकेली थी। सास जब घर लौटीं, तो उन्हें घटना का पता चला। उन्होंने कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर…