बेकनगंज में जुआरियों का निकाला 1Km लंबा जुलूस:थानेदार ने जुआ न खेलने की कसम खिलाई, चप्पल कारखाने में पकड़े गए 11 लोग

बेकनगंज थानाक्षेत्र में चप्पल के कारखाने में जुएं की फड़ सजने की जानकारी पर पुलिस ने छापेमारी की। मौके से 11 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 44, 400 रुपए, 8 मोबाइल पुलिस ने बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने जुआरियों का एक किलोमीटर लंबा क्षेत्र में जुलूस निकाला। इस दौरान थाना प्रभारी जुआरियों को जुआं न खेलने की कसम खिलाई। बेकनगंज इंस्पेक्टर मतीन खान ने बताया कि लंबे समय से जानकारी मिल रही थी, कि हीरामन का पुरवा निवासी मो. खालिद अपने चप्पल के कारखाने (लारी इंटरप्राइजेज ) में जुएं की फड़ संचालित करा रहा है, जिसके एवज में वह जुआरियों से मोटी रकम वसूल रहा है। मुखबिर की सूचना पर हीरामन का पुरवा मस्जिद वाला हाता नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज के पास स्थित चप्पल कारखाने में दबिश दी। मौके से इमरान, मो. जमीर, गुलफाम, मो. रिजवान, फिरोज आलम, अब्दुल रहमान, इम्तियाज अहमद, फिरोज, हस्सान, सरताज, मो. खालिद को गिरफ्तार किया गया। जुएं की फड़ से 41200 रुपए, तीन ताश की गड्डी व 8 मोबाइल बरामद की गई। वहीं आरोपियों की तलाशी की दौरान 3200 रुपए बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने बेकनगंज थाने से दादामियां चौराहे तक जुआरियों का जुलूस निकाला।