बेटे ने पिता, बहन और भांजी को मार डाला:प्रयागराज में कुएं में लाशें फेंकीं, NDRF ने निकाला, 1.5 करोड़ की प्रॉपर्टी वजह

प्रयागराज में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि बड़े बेटे मुकेश पटेल ने ही की। उसने शुक्रवार रात पिता राम सिंह (55), बहन साधना देवी (21) और भांजी आस्था (14) को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद तीनों की लाशें घर से 200 मीटर दूर एक कुआं में फेंक दीं। मुकेश ने तीनों मर्डर 1.5 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए किए। दरअसल, पिता ने 4.5 बीघा जमीन और मकान अपने छोटे बेटे के नाम कर दिया था। इससे मुकेश नाराज था। क्राइम ब्रांच ने सोमवार को मुकेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया। मुकेश ने पुलिस कस्टडी में स्वीकार किया- मैंने ही तीनों को मार डाला है। जिस कुएं में मैंने बॉडी फेंकीं, वो मेरे घर से करीब 200 मीटर दूर है। DCP गंगानगर कुलदीप गुणावत ने कुएं से बॉडी रिकवर कर ली है। मुकेश ने तीनों लाशों को कुएं में फेंकने के बाद ऊपर से पुआल भर दिया था। ये कुआं करीब 20 फीट गहरा है। अंधेरा होने की वजह से सर्चिंग में दिक्कत आई। लाइटें लगवाई गई हैं। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर अंदर उतरकर बॉडी को बाहर ला सके। घटना मऊआइमा थाना क्षेत्र की है। अब सिलसिलेवार पूरी घटना जानिए… 3 सवालों में पूरा मर्डर केस पढ़िए
शादीशुदा मुकेश परिवार से अलग रह रहा था
लोकपुर बिसानी गांव में रहने वाले राम सिंह के दो बेटे हैं- मुकेश पटेल (बड़ा) और मुकुंद लाल पटेल। मुकेश पटेल शादीशुदा है और अपनी पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता है। मुकुंद लाल अपने पिता राम सिंह बहन साधना देवी के साथ रहता है। उसके साथ 14 साल की भांजी आस्था भी रहती है। आस्था मुकुंद की बड़ी बहन किरण की बेटी है। राम सिंह मुकेश को पसंद नहीं करते थे। इसलिए गांव का मकान और 4.5 बीघा खेती को उन्होंने छोटे बेटे मुकुंद के नाम लिख दिया था। घर में इस प्रॉपर्टी को लेकर जबरदस्त खींचतान चल रही थी। मकान और खेत की कुल वैल्यू 1.5 करोड़ बताई जा रही है। छोटे भाई पर गोली चलाई, कंधे पर लगी
3 जनवरी की शाम को मुकेश पटेल ने छोटे भाई मुकुंद लाल पर फायरिंग कर दी थी। गोली मुकुंद के कंधे पर लगी। इसके बाद मुकेश पटेल परिवार के साथ भाग गया। घायल मुकुंद को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसने अपने पिता के मोबाइल पर कॉल किया, तो फोन बंद मिला। वह लगातार फोन लगाता रहा, लेकिन बात नहीं हो सकी। बाद में पुलिस मुकेश के घर गई तो वहां ताला बंद मिला। इसके बाद पुलिस के साथ मुकुंद लाल पहुंचा। उसकी मौजूदगी में ताला तोड़ा गया। घर में एक जगह पर बिस्तर पर खून गिरा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली। गांवों में सर्च ऑपरेशन, ड्रोन से की गई तलाश
पुलिस ने मुकुंद की शिकायत पर पुलिस ने पिता राम सिंह और बहन साधना देवी और भांजी आस्था की गुमशुदगी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने गांव में 2 दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया। ड्रोन से गांव और खेतों में चेकिंग की। तीनों की तलाश में टीमें लगी थीं। गांवों में सर्च ऑपरेशन, तलाशी, पूछताछ चल रही थी। इसी बीच सोमवार को पुलिस ने मुकेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया। उससे हुई पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ। मुकेश ने पुलिस को बताया कि तीनों की हत्या कर लाशों को कुएं में फेंक दी हैं। अब पुलिस लाश बरामद करने में जुटी है। मुकेश ने पुलिस को बताया कि पिता ने सारी संपत्ति छोटे भाई मुकुंद लाल के नाम लिख दी थी। इसीलिए मैं तीनों को मारने के बाद तमंचे से छोटे भाई मुकुंद को गोली मारने आया था। गोली उसके कंधे में लगी, तभी वह भाग गया था। नहीं तो मैं उसकी भी हत्या कर देता। एक साल पहले जमीन-मकान छोटे बेटे के नाम लिखा
मुकेश पटेल और भाई मुकुंद लाल पटेल के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चला आ रहा था। एक साल पहले पिता राम सिंह ने अपनी जमीन और मकान छोटे बेटे मुकुंद के नाम लिख दिया था। इसी बात से लेकर मुकेश का पिता राम सिंह और भाई मुकुंद से झगड़ा हुआ था। इसके बाद रंजिश बढ़ती चली गई। अब परिवार के आरोप जानिए भाई बोला- वो प्रॉपर्टी के लिए अंधा हो गया
मुकुंद ने पुलिस स्टेशन में कहा- मेरा भाई प्रॉपर्टी के लिए अंधा हो गया। वरना कौन अपने पिता को मार सकता है। मेरे ऊपर भी उसने हमला किया। वो मुझे भी मार देना चाहता था। किस्मत रही कि मैं बच गया। नहीं तो पुलिस मेरी भी बॉडी ढूंढ रही होती। अब सिर्फ मैं इतना चाहता हूं कि मेरे परिवार के 3 लोगों को मारने वाले भाई को पुलिस जेल भेजे। उसको कड़ी सजा मिले। बहन ने कहा- खेत लिखवाने के लिए मार डाला
बहन किरण का कहना है- खेत लिखवाने के चक्कर में भाई मुकेश तीनों का अपहरण कर ले गया और हत्या कर दी। हम लोगों ने भाई को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वो कुछ समझना नहीं चाहता था। हम क्या कर सकते थे? किस्मत में 3 लोगों की लाशें देखना लिखा था। कोई बताए कि पिता और परिवार के लोगों को मारने के बाद क्या मुकेश इस प्रॉपर्टी का कुछ कर सकेगा? अब पुलिस की बात ACP बोले- हम लाशें रिकवर कर रहे
ACP फूलपुर विवेक यादव ने बताया- राम सिंह, उनकी बेटी साधना देवी और भांजी आस्था लापता चल रहे थे। उन्हें ढूंढते हुए हमें मुकेश मिल गया। तब पता चला कि उसने हत्या करके लाश कुएं में फेंक दी हैं। टीमें घटनास्थल पहुंची हैं। लाशें बरामद कर ली गईं हैं। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी गई हैं। ————————- ये खबर भी पढ़ें… CA पत्नी बोली- पति नपुंसक, सुहागरात पर पता चला, ससुरालवालों ने कहा- जेठ से बच्चा पैदा करो आगरा में एक चार्टेंड एकाउंटेंट (CA) युवती की धोखे से एक नपुंसक युवक से शादी करा दी गई। शादी के बाद सुहागरात पर पत्नी का यह बात पता चली। इसके बाद ससुराल वालों ने कहा कि बेटे का इलाज चल रहा, जल्द ही ठीक हो जाएगा। इसके 5 महीने बाद भी पति सही नहीं हुआ। इसके बाद ससुरालवाले युवती पर जेठ से बच्चा पैदा करने का दबाव बनाने लगे। पढ़ें पूरी खबर…