बैडमिंटन खेल रही बच्ची की नाले में गिरकर मौत:कानपुर में ACP ने कहा-बाउंड्रीवाल क्यों नहीं बनी, अधिकारी बोले- सॉरी गलती हो गई

कानपुर में बैडमिंटन खेल रही 3 साल की बच्ची की 12 फीट गहरे नाले में गिरने से मौत हो गई। बच्ची साथी बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी उसका प्लास्टिक का रैकेट पानी में गिर गया। उसको निकालने में बच्ची का पैर फिसला और वह नाले में गिर गई। साथी बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। तभी इलाके के एक युवक ने नाले में कूद कर बच्ची को निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी कैंट आकांक्षा पांडेय पहुंची। उन्होंने एसटीपी प्लांट का संचालन करने वाले जटेटा कंपनी के सचिव को फटकारा। कहा- बाउंड्रीवाल का निर्माण क्यों नहीं कराया गया? इस पर सचिव ने कहा- सॉरी मैम। एसीपी कैंट ने कहा-एक बच्ची की जान चली गई और आप सॉरी बोल रहे हैं। घटना जाजमऊ थानाक्षेत्र के बुढ़िया घाट के पास की है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले जकी अहमद पत्नी मुस्तरा और चार बेटियों अलीबा (7), अलीशा (5), सानिया (3) और अल्फिजा (3 माह ) के साथ बुढ़िया घाट पर रहकर चमड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं। घर के पास ही 20 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) है। जिसका पानी शोधित होकर गंगा में जाता है। करीब 30 मीटर लंबे और 12 फीट गहरे नाले में कोई भी बाउंड्री वॉल नहीं है। बुधवार दोपहर 2 बजे बेटी सानिया मोहल्ले के बच्चों के साथ घर के पास बैडमिंटन खेल रही थी। इस दौरान उसके हाथ से बैडमिंटन छूट कर नाले में जा गिरा। वह बैडमिंटन निकालने का प्रयास कर रही थी, तभी पैर फिसलने से वह नाले में जा गिरी। आस-पास के बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंची मां मुस्तरा ने निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहीं। तभी मोहल्ले के रहने वाले सलमान ने नाले में कूद कर बच्ची को बाहर निकाला। परिजन उसे पास के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ACP बोली- गलती माफ करने लायक नहीं
घटना की जानकारी पर STP प्लांट का संचालन करने वाली जटेटा कंपनी के सचिव मो. नादिर, नगर निगम अधिकारी और एसीपी कैंट आकांक्षा पांंडेय मौके पर पहुंची। उन्होंने सचिव से पूछा कि आखिर अब तक नाले किनारे बाउंड्रीवाल का निर्माण क्यों नहीं कराया गया ? जिस पर सचिव मो. नादिर बोले- मैडम सॉरी गलती हो गई। एसीपी ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा- सॉरी से काम नहीं चलेगा, किसी की जिंदगी चली गई। तत्काल प्रभाव से नाले का निरीक्षण कर उसको बंद कराने का काम किया जाए। यह बहुत बड़ी गलती है, इसे माफ नहीं किया जा सकता है। ——————- ये खबर भी पढ़ें…. यूपी में बच्ची के सिर से गुजरा डंपर, VIDEO:मां चीखकर बोली- पति के बाद बेटी छीन ली…भगवान मुझ पर दया नहीं आती मैनपुरी में सड़क हादसे में 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार को बच्ची ममेरी बहन के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी। रास्ते में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। स्कूटी सवार दोनों गिर गई। डंपर का पहिया बच्ची के सिर पर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन जख्मी हो गई। पढ़ें पूरी खबर…