बॉयफ्रेंड बोला-बेटी को लेकर गंदी बात करती थी, इसलिए मारा:बस में सिर और उंगलियां काटीं; नोएडा में मिला था न्यूड धड़

प्रीति का मेरे घर पर आना जाना था। इस दौरान हम दोनों में संबंध हो गए। मैं उसे पैसे भी देता था। वह कहती थी कि अपनी पत्नी को तलाक देकर मुझसे शादी कर लो। इनकार करने पर बर्बाद करने की धमकी दी।कहा- जैसे तुमने मेरी जिंदगी खराब की, मेरे साथ संबंध बनाए। यही काम तुम्हारी बेटी से कराऊंगी। फिर मैंने उसके मर्डर का प्लान किया। मैं उसे बस से रेस्टोरेंट ले गया। वहां उसे मैगी खिलाई। फिर बस में ही गड़ासे से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। उसके दोनों हाथों की हथेलियां काटकर अलग कर दीं। न्यूड कर उसकी डेडबॉडी को चादर में लपेट कर नाले में फेंक दी। सिर और हथेलियां दूसरे नाले में फेंककर घर आ गया। ये कहना है नोएडा के मोनू का, जिसने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी थी। नाले में प्रीति यादव उर्फ प्रीति देवी की न्यूड सिर कटी लाश मिली थी। 5000 से अधिक CCTV, 1100 वाहनों को ट्रेस कर पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी ने 4 नवंबर की रात प्रीति की हत्या की थी। 5 नवंबर को उसकी डेडबॉडी सेक्टर-82 के नाले में मिली थी। पढ़िए पूरा कबूलनामा… अब पढ़िए पूरा मामला… डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि यह एक ब्लाइंड मर्डर था। डेडबॉडी के सिर नहीं था, दोनों हथेलियां गायब थीं। दोनों पैर में एक-एक बिछुआ थी। पता चला कि नोएडा के कोतवाली सेक्टर-39 के बरौला गांव से एक महिला लापता है। पुलिस वहां पहुंची और बिछुआ दिखाए। वहां लोगों ने बताया कि ये प्रीति यादव है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को खोजना शुरू किया। जहां लाश मिली थी वहां से करीब गांव बरौला के बीच करीब 5000 से अधिक कैमरे की रिकार्डिंग चेक की। 1100 वाहनों को ट्रेस किया। 44 वाहन मालिकों से पूछताछ की। इस बीच सीसीटीवी में एक बस यूपी-16 KT0037 4 नवंबर की रात साढ़े आठ बजे के आसपास घटना स्थल के पास बिना लाइट जलाए जाती दिखी। पुलिस ने नंबर निकाला और बस के ड्राइवर की जानकारी की। जांच में पता चला कि बस राधा स्वामी सत्संग के लिए चलती है। इसे बरौला निवासी मोनू चलाता है। पुलिस मोनू से पूछताछ करने के लिए बरौला पहुंची। मगर वहां मोनू नहीं मिला। मोनू सोलंकी का घर प्रीति के घर से 300 मीटर की दूरी पर था। अब पढ़िए कबूलनामा… 3 साल से लव अफेयर था
गांव वालों ने बताया कि प्रीति का मोनू के घर आना जाना था। प्रीति बरौला स्थित एक जींस की फैक्ट्री में काम करती थी। इसी फैक्ट्री में मोनू की मां भी काम करती थी। यहीं पर प्रीति और मोनू की मां में जान पहचान हुई। इसके बाद प्रीति का मोनू के घर आना जाना शुरू हो गया। प्रीति जब भी फैक्ट्री जाती तो पहले मोनू के घर आती, फिर उसकी मां के साथ ही फैक्ट्री जाती। शुक्रवार को पुलिस ने मोनू को अरेस्ट कर लिया। मोनू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मैं जानता था कि प्रीति शादीशुदा है। वह अपने पति से अलग किराए के मकान में रहती है। मैंने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। हम दोनों में लव अफेयर हो गया। मैं उसे बस से घुमाने लेकर जाता था। रेस्टोरेंट जाते, मूवी देखने जाते थे। हम दोनों में 3 साल से लव अफेयर था। इस दौरान हम दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। प्रीति को जब भी पैसे की जरूरत होती थी तो मैं उसे दे देता था। मैं शादीशुदा हूं और मेरे दो बच्चे हैं। यह बात प्रीति जानती थी। शादी का दबाव बना रही थी प्रीति, इसलिए मार डाला
एक दिन उसने मुझसे कहा- हमसे शादी कर लो। तब मैं बात को टाल गया। मगर वह पत्नी की तरह ही मेरे साथ बर्ताव करने लगी थी। मेरी सैलरी आती थी तो पूरी अपने पास रख लेती थी। वह लगातार मुझसे शादी करने का दबाव बनाने लगी। हम लोगों में झगड़ा भी होता था। मैं उससे कहता था कि हम शादी नहीं करेंगे, हम ऐसे ही रिलेशनशिप में रहेंगे। मगर वह झगड़ा करने लगती। पिछले छह महीने से उसने मुझे अधिक परेशान कर रखा था। वह मुझे ब्लैकमेल करने लगी थी। मेरी बेटी के लिए अपशब्द बोलती थी। फिर मैंने उसके मर्डर का प्लान किया। 4 नवंबर को मैं बस लेकर उसके घर पहुंचा। उसके घर से ही गड़ासा लिया और प्रीति को बस से लेकर सेक्टर-82 पहुंचा। बस की एक सीट पर मैंने गड़ासा छिपा दिया था। यहां एक रेस्टोरेंट में उसने मैगी खाई। मैंने एक पराठा खाया। एक ही वार में धड़ से गर्दन अलग हुई, फिर हथेलियां काटीं
फिर हम लोग घर आने के लिए बस में सवार हुए। रास्ते में सुनसान स्थान देखकर मैंने बस रोक दी। प्रीति से बात करने के दौरान मैंने उसके गले में जोर से गड़ासे से वार किया। एक ही वार में उसका सिर धड़ से अलग होकर नीचे गिर गया। फिर मैंने फिंगर प्रिंट मिटाने के लिए उसके दोनों हाथों की हथेलियां काटीं। उसके चेहरे पर 5 वार किए। इसके बाद मैंने प्रीति के कपड़े उतार दिए। न्यूड डेडबॉडी को एक चादर में लपेट कर नाले में फेंक दी। इसके बाद उसके कपड़े, सिर, हथेलियों और गड़ासा को एक पालीथीन में भरा। जिसे गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार के सूखे नाले में फेंक दिया। फिर बरौला आकर बस की सफाई की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से प्रीति के कपड़े, गड़ासा, बस में बिछी मैट और बस बरामद कर ली है। फोरेंसिक टीम ने जांच की। सैंपल जुटाए। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस 9 टीमों का गठन किया था। ………………………… ये खबर भी पढ़िए-
पति-पत्नी, 3 बच्चों की बेडरूम में लाश मिली; श्रावस्ती में अंदर से दरवाजा बंद था; 5 दिन पहले मुंबई से लौटा था परिवार श्रावस्ती में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव बेडरूम में पड़े मिले हैं। पत्नी और बच्चों की लाशें बेड पर थीं, जबकि पति चारपाई पर पाया गया। उसकी जुबान बाहर निकली हुई थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सुबह जब पांचों सोकर नहीं उठे तो घरवाले उन्हें जगाने पहुंचे। पढ़िए पूरी खबर