बॉयफ्रेंड से बात करते पकड़ी गई पत्नी ने किया सुसाइड:गुस्साए पति ने बेल्टों से पीटा, तो मां को फोन करके बताया; फिर खाया जहर

झांसी में फोन पर बातचीत को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई। पति ने पत्नी को आधी रात मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ लिया। पत्नी ने पति को अपने प्रेम संबंध के बारे में बताया। ये सुनते ही पति ने पत्नी को बेल्टों से पीटा। इसके बाद अगले दिन पत्नी ने जहर खा लिया। परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला शहर से सटे मध्य प्रदेश के शिवपुरी के निबोदा गांव का है। मृतक महिला का नाम राखी है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए 4 साल पहले शादी हुई थी राखी (25) निबोदा गांव की रहने वाली थी। राखी की रामकुमार कुशवाहा के साथ 10 मई 2022 को शादी हुई थी। दोनों का डेढ़ साल का एक बेटा है। पति रामकुमार ने बताया- मेरी पत्नी का मायके में एक युवक से अफेयर था। वो चोरी छुपे उससे बात करती थी। बुधवार को मैं ट्रक चलाने गया था। रात को पत्नी को फोन लगाया और लगभग एक घंटे तक बात की। फिर सो गया। फिर रात करीब 12 बजे उठा तो अचानक पत्नी को कॉल लगाया। तब उसका नंबर व्यस्त आ रहा था। 3 बार कॉल लगाया तो 2 बार पत्नी ने कॉल काट दी। फोने पर बोली- प्रेमी से बात कर रही पति ने आगे बताया- चौथी बार कॉल लगाया तो पत्नी ने रिसीव किया। मैंने पूछा कि इतनी रात को किससे बात कर रही हो। तब उसने बता दिया कि प्रेमी से बात कर रही थी। बोली कि घर आ जाओ, नहीं तो मर जाऊंगी। तब मैं घर पहुंच गया। तब उसने अफेयर के बारे में बताया। तब गुस्सा में मैंने उसे पीट दिया। पत्नी ने रात को ही अपनी मां को सबकुछ बता दिया। अगले दिन गुरुवार को मैं खेत पर चला गया। दोपहर को सूचना मिली कि राखी ने जहर खा लिया। तब परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लाए। यहां पर मौत हो गई। शादी के बाद से ही परेशान थी राखी की मां नारायण ने बताया कि शादी के बाद से ही बेटी परेशान थी। पति अक्सर झगड़ा कर मारपीट करता था। बुधवार रात को वो किसी से बात कर रही थी। जब मुझे फोन लगाया तो मैंने बेटी को डांटा था। इसके बाद पति ने उसे बेल्ट से बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। तब उसने जहर खा लिया। मेरी बच्ची की मौत हो गई, अब मुझे न्याय चाहिए। पति पर कार्रवाई होनी चाहिए। ये खबर भी पढ़िए… रामपुर में वकील की हत्या का LIVE VIDEO:क्लर्क ने कमर से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर 2 गोलियां दागीं, एक खुद को भी लगी रामपुर के जिला पंचायत कार्यालय में 11 फरवरी को हत्या हो गई थी। वकील की कार्यालय के बाबू ने गोली मारकर हत्या की थी। इस पूरी घटना का गुरुवार को लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वकील फारुख पहले बाबू असगर अली को एक-एक कर तीन थप्पड़ मारते हैं। पढ़िए पूरी खबर…