भाजपा नेता की पत्नी का दर्द- अब हम कैसे रहेंगे:तरक्की देखकर लोग जलते थे, गांव में ही कई दुश्मन बन गए

पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार चौहान की हत्या के बाद उनकी पत्नी सुशीला चौहान का रो-रो कर बुरा हाल है। वह सड़क पर बैठी रो रही हैं और परिवार की महिलाएं उन्हें संभालने में जुटी हैं। सुशीला ने बताया कि राजकुमार को आगे बढ़ता देखकर गांव के ही कुछ लोग जलते थे। इसी जलन में उन्होंने उनकी हत्या की है। गांव में ही उनके दुश्मन थे। सुशीला ने कहा कि हमारे छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं, हम अब कैसे रहेंगे। सुशीला के मुताबिक राजकुमार सुबह 5 बजे मार्निंग वाक पर निकले थे, जिसके बाद बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद गांव के लोग और समर्थक सड़क पर आ गए। उनकी पत्नी सड़क पर ही बेसुध होकर बैठ गईं। परिवार की महिलाएं उन्हें संभाल रही थीं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, 3 तस्वीरें देखिए दीपक का नाम लेकर दो बार चिल्लाए सुशीला चौहान ने आरोप लगाया कि राजकुमार ने दो बार चिल्लाकर दीपक का नाम लिया है। उन्होंने गांव के एक व्यक्ति द्वारा झूठे मामले में जेल भेजने की बात भी कही। सुशीला ने कहा कि उनके पति को आगे बढ़ते देखकर कुछ लोग जलन रखते थे। राजनीतिक द्वेष में हत्या करने का आरोप उन्होंने लगाया है। उन्होंने कहा कि हत्यारों ने उनका सबकुछ छीन लिया। अब वे किसके सहारे जीएंगे। अक्सर राजकुमार जब मार्निंग वाक पर जाते थे तो उनके साथ कुछ और लोग होते थे लेकिन आज वह अकेले गए थे। ———————- इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…
मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की हत्या:गोरखपुर में 4 हमलावरों ने 20-25 चाकू मारे, बचने के लिए खून से लथपथ 100 मीटर तक भागे गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या कर दी गई। चार बदमाशों ने घर से 500 मीटर दूर उन्हें घेर लिया। सिर, सीने और चेहरे पर 20-25 बार वार किए। घायल होने के बाद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर फिर हमला किया। पढ़िए पूरी खबर BJP नेता का हत्या से पहले फेसबुक पर आखिरी पोस्ट:लिखा- अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP नेता की हत्या कर दी गई। हत्या से18 घंटे पहले राजकुमार चौहान फेसबुक पर आखिरी पोस्ट किया। लिखा- अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं। पढ़िए पूरी खबर