भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम गोली मारी:गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे, 4 हमलावरों की तलाश

गोरखपुर में भाजपा नेता को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। यह घटना मंगलवार रात गगहा थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव की है। भाजपा नेता आरएसएस के एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। इस मामले में चार युवकों की तलाश की जा रही है। भाजपा नेता की गिनती सीएम योगी के करीबी लोगों में होती है। वह हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं और एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी हैं। घटनास्थल की 2 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… भैंसहा गांव के रहने वाले राधा मोहन सिंह हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वह लीलावती सिंह स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक भी हैं। हियुवा से जुड़े होने के साथ ही वह भाजपा में भी सक्रिय रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबियों में गिने जाने वाले राधा मोहन सिंह के परिवार में पिता, पत्नी, एक छोटा भाई के अलावा बेटा और दो बेटियां हैं। परिजन के अनुसार, मंगलवार को वह आरएसएस के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब 8.45 बजे वह घर लौट रहे थे। बताया जा रहा कि रास्ते में कैथवलिया बंधे का इलाका सुनसान और अंधेरा रहता है। हमला घात लगातार इसी इलाके में पहले से मौजूद थे। जैसे ही वह पहुंचे, बदमाशों ने हमला कर दिया। गोली उनकी पीठ में लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। उधर, बदमाश गोली मारने के बाद फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े पहुंचे। उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको तत्काल अस्पताल पहुंचवाया। अस्पताल पहुंचे काफी संख्या में लोग
भाजपा नेता को गोली मारने की खबर सुनने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। उधर, डॉक्टर्स ने घायल की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा। गांव की पुरानी रंजिश को देखते हुए पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस के अनुसार, भाजपा नेता पर हमला पुरानी रंजिश हो सकती है। 2023 में कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में गांव के कुछ युवकों पर केस दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवकों को जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद युवकों और उनके बीच दुश्मनी बढ़ गई थी। चार हमलावरों में मारी थी गोली, दो का बताया नाम
पुलिस पूछताछ में बीजेपी नेता ने पुरानी रंजिश में चार युवकों पर इस वारदात में शामिल होने की आशंका जाहिर की है। उन्होंने दो हमलावरों को पहचाने की बात कही है। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है। ———————————– ये खबर भी पढ़िए… गाजियाबाद-मोबाइल गेम की लत, 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं:उम्र 12-14-16 साल; सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मम्मी-पापा, गेम नहीं छोड़ पा रहे गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात 2 बजे तीनों बहनें हाथ पकड़कर बालकनी से कूद गईं। गिरने की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। तीनों बहनों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि तीनों बहनों को टास्क-बेस्ड कोरियन लव गेम की लत थी। पिता ने उन्हें गेम खेलने से मना किया और फटकार लगाई। इसके चलते तीनों बहनों ने यह कदम उठाया। पूरी खबर पढ़िए…