भारतीय जनता पार्टी में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री माननीय श्री पंकज चौधरी से मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने भेंट कर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। प्रदेश को मिली नई गति- गौरव चौधरी
जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि श्री पंकज चौधरी का लंबा संगठनात्मक अनुभव, मजबूत नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा। उनके नेतृत्व में पार्टी की नीतियां जमीनी स्तर तक और प्रभावी रूप से पहुंचेंगी तथा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में संगठन की अहम भूमिका होती है और पंकज चौधरी के नेतृत्व में यह कार्य और मजबूती से आगे बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस दौरान गौतमबुद्ध नगर के जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमित चौधरी एवं अमरोहा के जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ललित तंवर भी मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। मुलाकात के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, पंचायत स्तर पर विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक को सकारात्मक बताते हुए नेताओं ने कहा कि भाजपा संगठन जनसेवा और विकास के अपने संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ता रहेगा।