कानपुर में भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ 7 से अधिक वार किए। इसके बाद गोली मार दी। मरा समझकर सभी आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का CCTV सामने आने के बाद मंगलवार देर रात पुलिस ने बजरंग दल के पूर्व नगर संयोजक को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा नेता के भाई की तहरीर पर मां-पिता और बेटे समेत 9 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की गई है। भाजपा नेता पर हमले की 2 तस्वीरें… रावतपुर में एक शादी से लौट रहा था भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर नवाबगंज के शिवराज सिग्नेचर सिटी में रहते हैं। छपेड़ा पुलिया पर उनकी पूजन सामग्री की दुकान है। मंगलवार की रात वह रावतपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से करीब 12 बजे छपेड़ा पुलिया स्थित दुकान के पास से लौट रहे थे इसी बीच बजरंग दल के पूर्व नगर संयोजक अभिषेक विश्वकर्मा, साजन उर्फ रोहित, बाबा लाइट ने सोनू राठौर को रोक लिया। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू से मारपीट शुरू कर दी। पीठ पर 8 चाकू मारने के बाद गोली मारी पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया- आरोपियों ने सोनू पर चाकू से एक के बाद एक 7 से 8 वार किए। इसके बाद पीठ पर गोली मार दी। घटना की जानकारी पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा मौके पर पहुंचे। सोनू के भाई मोनू राठौर ने रावतपुर थाने में लिखित शिकायत दी है। इसमें बताया- मंगलवार रात करीब 11:30 बजे वह अपने भाई सोनू राठौर और गीता नगर निवासी आयुष गौतम के साथ अपनी औरा कार से रामलला मंदिर से वापस आ रहा था। छपेड़ा पुलिया के पास राजेश बाबा वाली गली में अनिल विश्वकर्मा उर्फ बउवा उसका बेटा अभिषेक, सागर, पीयूष, पत्नी कमलेश, सागर सैनी, रिंकू, साजन, अभय समेत अन्य अज्ञात लोगों ने अचानक कार को घेर लिया। भाई सोनू राठौर और आयुष जैसे ही गाड़ी से उतरे। वैसे ही सभी लोगों ने भाई को जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। अभिषेक विश्वकर्मा ने मेरे भाई सोनू के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। गोली मेरे भाई के पेट में लगी। आरोपियों ने जब देखा कि भाई जिंदा है तो उस पर चाकू से कई वार किए। पुलिस ने बजरंग दल के पूर्व नगर संयोजक अभिषेक विश्वकर्मा, पिता अनिल विश्वकर्मा, मां कमलेश विश्वकर्मा, भाई सागर, पीयूष, सागर सैनी, साजन उर्फ रोहित सैनी, रिंकू समेत 9 नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में 2 टीमें लगाई गई हैं। डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया- दोनों पक्षों के बीच दुकान को लेकर के लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी के चलते मंगलवार की देर रात सोनू को अकेला पाकर अभिषेक, साजन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। उसे मरा समझ कर भाग गए। आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। डॉक्टरों ने सोनू राठौर को खतरे से बाहर बताया है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी अभिषेक ने बताया- मैं अपने घर के बाहर रात में खड़ा था। तभी सोनू राठौर अपनी दुकान से लौटते समय मेरे सिर में मारा। मैंने मना किया तो बोले कि अभी तुम्हें मारा है। तुम्हारे बाप को भी मारेंगे। इसके बाद हम लोगों को गुस्सा आ गया। —————————-
ये खबर भी पढ़िए…
‘TTE ने चलती ट्रेन में मेरे साथ रेप किया’:गोरखपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रही, बोली-सीट के बहाने केबिन में ले गया गोरखपुर में लड़की ने अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के TTE पर रेप का आरोप लगाया। सेना भर्ती की तैयारी कर रही लड़की ने कहा- मैं एनसीसी सी-सर्टिफिकेट की परीक्षा देने मऊ गई थी। लौटते समय भीड़ ज्यादा होने के कारण टिकट नहीं ले सकी और AC कोच में चढ़ गई। पढ़िए पूरी खबर