फतेहपुर में अफेयर के शक में युवक ने भाभी और पड़ोसी की हत्या कर दी। पहले पड़ोसी पर चाकू से हमला किया। जब उसकी मौत हो गई, तब अपने घर आकर बहन और भाभी पर भी चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी वहां पहुंचे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां भाभी ने दम तोड़ दिया, बहन की हालत गंभीर है। वारदात के बाद आरोपी ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस ने कहा- मेरी बहन और भाभी का पड़ोसी से अफेयर था, इस वजह से उनको मार दिया है। मामला शुक्रवार शाम का थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे का है। पहले 3 फोटो देखें… अब पढ़िए पूरा मामला… हसवा कस्बा निवासी दिलदार (35) को शक था पड़ोसी फैजान (45) का उसकी बहन मन्नू (23) और भाभी जिकरा परवीन (25) पत्नी मोहम्मद आमिर उर्फ बल्लू से अफेयर है। जिकरा परवीन की शादी 13 जून 2019 को हुई थी। उसकी 3 छोटी बेटियां हैं। पेट पर चाकू मारा, फिर रेत दिया गला शुक्रवार शाम दिलदार ने फैजान को मिलने के लिए बुलाया था। दिलदार घर से एक किलोमीटर दूर फैजान के पास बाग में पहुंचा। बातचीत के दौरान दिलदार ने चाकू से फैजान के पेट पर वार किया। घायल फैजान जान बचाने के लिए भागा, लेकिन करीब 20 मीटर दूर जाकर गिर पड़ा। इसके बाद दिलदार ने उसका गला रेत दिया। भाभी के पेट और पीठ में घोंपा चाकू इसके बाद दिलदार अपने घर पहुंचा। भाभी जिकरा को पकड़कर उसके पेट में चाकू मार दिया। जान बचाने के लिए जिकरा भागी तो आरोपी ने उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया। जमीन पर गिरने के बाद दिलदार ने जिकरा का भी गला काट दिया। बहन मन्नू भाभी को बचाने आई तो दिलदार ने उसके पेट और गले पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद ननद और भाभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान जिकरा की मौत हो गई। जबकि मन्नू की हालत गंभीर है। उसे कानपुर रेफर किया गया है। वारदात के वक्ता घर में दिलदार, उसकी बहन और भाभी ही मौजूद थीं। घर के अन्य लोग काम से बाहर गए थे। बेटी ने फोन पर कहा था घर ले जाइए जिकरा के पिता फकीरा ने बताया- बेटी ने शाम करीब 4 बजे फोन करके कहा था कि उसे अपने साथ घर ले चलें। इस पर मैंने काम खत्म करने के बाद लाने की बात कही थी। लेकिन कुछ देर बाद फोन पर सूचना मिली कि उसके देवर ने ही उसकी हत्या कर दी है। अपनी बहन को भी घायल कर दिया है। समझ में नहीं आ रहा कि मेरी बेटी ने ऐसी कौन सी गलती की थी। दिलदार पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज फैजान के पिता रौअब उर्फ राजू ने बताया- वह रायबरेली में रहते हैं। उनकी पत्नी रोशनी बानो, बेटा फैजान और दो बेटियां शाइस्ता व शैला हसवा में रहते थे। उन्हें फोन पर सूचना मिली कि दिलदार ने उनके बेटे फैजान की गला काटकर हत्या कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी दिलदार के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। भाभी को पड़ोसी संग आपत्तिजनक हालत में देखा था एसपी अनूप सिंह ने बताया- फैजान आरोपी दिलदार का दोस्त था। फैजान का दिलदार की भाभी से अफेयर था। कुछ दिन पहले दिलदार ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। भाभी को कई बार समझाया भी गया। बहन मन्नू भी भाभी का समर्थन करती थी, इसी से गुस्से में आकर आरोपी ने इन्हें मार डाला। उसने चाकू को घर में ही छिपा दिया, जिसे बरामद कर लिया गया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ———————– ये खबर भी पढ़ेंः- बदायूं में प्रभात फेरी निकालने पर बवाल, धक्का-मुक्की:महिलाएं बोलीं- पुलिस ने लाठियों से पीटा; सपा सरकार ने रूट बदला था बदायूं में प्रभात फेरी निकालने को लेकर पुलिस और गांव वालों के बीच झड़प हो गई। प्रभात फेरी के रूट को लेकर शुरू हुए विवाद में जमकर धक्का-मुक्की हुई। गांव वालों का आरोप है कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा। पढ़ें पूरी खबर…