भाभी जी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे लखनऊ पहुंची:सेल्फी लो स्टार बनो इवेंट को किया प्रमोट , बोली- महिलाओं के लिए आज भी बहुत संघर्ष है

भाभी जी घर पर हैं 2.0 में अंगूरी भाभी के किरदार के लिए मशहूर शिल्पा शिंदे लखनऊ पहुंची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एण्ड टीवी ने लखनऊ में एक खास अभियान की शुरुआत किया ‘सेल्फी लो, शाइन करो, स्टार बन जाओ’ इस पहल का उद्देश्य साधारण सेल्फी को महिलाओं के आत्मविश्वास, पहचान और अभिव्यक्ति के उत्सव में बदलना था। अंगूरी भाभी ने कहा कि आज भी हमारे समाज में महिलाओं के लिए बहुत संघर्ष है। वर्क प्लेस से लेकर होटल में स्टे करने तक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। समाज की तमाम चुनौतियों का सामना करके भी महिलाएं लगातार आगे बढ़ रही है। ऐसी महिलाओं का सम्मान जरूर होना चाहिए चुनौतियों और संघर्ष से निकलकर सफलता हासिल करती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या दूसरी जगह महिलाओं के लिए कहीं भी चीज आसान नहीं है। मगर फिर भी महिलाएं संघर्ष करके आगे बढ़ रही है। इस अभियान के तहत लखनऊ के लुलु मॉल में एक विशेष एण्डटीवी मिरर लगाया गया। इस मिरर के सामने महिलाओं सेल्फी लेकर अपनी तस्वीरें एण्डटीवी को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर साझा करें। इस तरह हर सेल्फी महिलाओं के आत्मविश्वास और गर्व की झलक बनेगी। सबसे अच्छी सेल्फी भेजने वाली महिला को टीवी शो में काम करने का मौका मिलेगा। शिल्पा शिंदे ने कहा कि एक साधारण सेल्फी भी महिलाओं के लिए अपनी पहचान और आत्मविश्वास व्यक्त करने का माध्यम बन सकती है। उन्होंने कहा कि एण्डटीवी की यह पहल महिलाओं को खुद पर गर्व करने और अपनी अलग पहचान को खुलकर सामने लाने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने खुशी जताई कि वह ऐसे अभियान का हिस्सा बनीं, जो महिलाओं को अपने तरीके से चमकने का अवसर देता है।