मिर्जापुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली गई यात्रा में भाजपा नेताओं और मंत्रियों के सामने ही अखिलेश-डिंपल यादव जिंदाबाद और योगी सरकार के विरोध में नारे लग गए। इस यात्रा में सबसे आगे योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी चल रहे थे। नारेबाजी का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा के नेताओं नेताओं में खलबली मच गई। भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि हम लोग आगे चल रहे थे, पीछे क्या नारेबाजी हो गई, उसे हमने नहीं सुना। दरअसल, शहर के कछवां इलाके में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर तीन किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई। जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद इसमें शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लग रहे थे। इसमें 10 कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल थीं। दो किमी यात्रा निकलने के बाद हुई नारेबाजी करीब दो किमी यात्रा निकलने के बाद मंत्री नंदी हाथ में पोस्टर लेकर सबसे आगे चल रहे थे। इसी दौरान बीच मार्केट में यात्रा पहुंची तो अचानक कुछ छात्रों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद और डिम्पल भाभी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। इसके अलावा हमारी मांगें पूरी करो, ब्यूटी पार्लर बंद करो के नारे भी लगे। कई छात्र योगी-मोदी के विरोध में भी नारेबाजी करने लगे। हालांकि जैसे ही इसकी जानकारी कॉलेज के टीचरों को हुई तो वे पीछे पहुंचे, तब छात्र शांत हो गए। ये यात्रा गांधी विद्यालय के मैदान से शुरू होकर जमुआ चौराहा और कछवां बाजार से होते हुए हनुमत विद्यालय होकर गांधी विद्यालय के मैदान पर आकर खत्म हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- हमने कोई नारे नहीं सुने इस पदयात्रा में मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या सहित अशोक मौर्य, जयप्रकाश सिंह, सुरेश सिंह, आकाश सिंह, पवन कुमार, वीर बहादुर तिवारी, रवि पांडेय, कौशल श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश दुबे, राजन केसरी और प्रदीप सिंह जैसे कई प्रमुख लोग शामिल थे। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा- ये अब तक की सबसे विशाल पदयात्रा थी। सपा नेताओं के जयकारे लगाने के बारे में हमने नहीं सुना। अगर किसी ने लगाए होंगे तो पीछे ही रहे होंगे। —————- ये खबर भी पढ़ें 2 करोड़ वाले गांजा तस्कर के घर में तहखाना-सुरंग:12 CCTV से निगरानी, प्रतापगढ़ में पत्नी-बेटी जाली से गांजे की पुड़िया देती थीं प्रतापगढ़ में जिस तस्कर के घर से 2 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश मिला, उसने घर में ही सुरंग और तहखाना खुदवा रखा था। सुरंग उसके सामने वाले घर में जाकर निकलती थी। यही नहीं, उसने पूरे घर को किले जैसा बनवाया था। 12 से अधिक CCTV कैमरे लगवा रखे थे, जिससे हर आने-जाने वाले पर नजर रखता था। पूरी खबर पढ़ें