मऊ पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन पशुओं सहित एक मैजिक वाहन जब्त किया गया। एसपी मऊ इलामारन जी के निर्देश पर, एएसपी अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर कृष राजपूत के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह और उनकी टीम ने मलिकताहिरपुरा बंधा रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल की। चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक मैजिक छोटा हाथी वाहन में तीन छोटी/बड़ी भैंसों को क्रूरतापूर्वक बांधकर बंधा रोड की तरफ लाया जा रहा है। हनुमान घाट बंधा रोड पर पुलिस ने वाहन को रोका। वाहन चालक की पहचान साहिल (23 वर्ष), पुत्र एखलाख अहमद, निवासी फकरूद्दीनपुर (सठियांव), थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम इम्तेयाज (42 वर्ष), पुत्र इश्तेयाक अहमद, निवासी पठानटोला, थाना कोतवाली नगर, जनपद मऊ बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें तीन भैंसें मिलीं, जिन्हें नायलॉन की रस्सियों से मुंह, गर्दन और पैरों को मोड़कर, एक-दूसरे पर चढ़ाकर कम जगह में क्रूरतापूर्वक बांधा गया था। दोनों आरोपियों को बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।