मतदाता बनने को मौका,शनिवार को विशेष प्रगाण पुनरीक्षण अभियान:18 वर्ष के नागरिक ले सकते है लाभ

अगर आप 18 साल के हो गए हैं और मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ना चाहते हैं तो आपके पास मौका है। 31 जनवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें आप अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वा सकते हैं। यह जानकारी जिलाधिकारी कार्यालय में हुई बैठक में DM अरविंद मल्लपा बंगारी ने दी। जिलाधिकारी ने कहा-1-1-2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन 6-1-2026 को सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में किया जा चुका है। ड्राफ्ट रोल आलेख्य प्रकाशन को सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा पढ़ा जाएगा, जिन मतादाताओं का किसी कारणवश नाम सूची में नहीं है वे अपने बूथ पर जाकर अपने बीएलओ से मिलकर उसकी जांच कर फॉर्म-6 और डिक्लेरेशन फॉर्म भरकर अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु अपना रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नम्बर, आयु प्रमाण-पत्र, निवास का पता एवं परिवार के किसी सदस्य का ईपिक/मतदाता फोटो पहचान-पत्र की छायाप्रति बूथ पर अवश्य ले जाएं। उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्र पर जिन मतदाताओं द्वारा मोबाइल नंबर अंकित नहीं किया गया है, उनका मोबाइल नंबर लेकर दर्ज करा सकते हैं। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि दिनांक 06-02-2026 तक हैं। उक्त विशेष अभियान तिथि में बूथ लेवल अधिकारी द्वारा अपने-अपने मतदेय स्थलों पर प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहकर आलेख्य मतदाता सूची तथा गणना चरण के दौरान अनुपस्थित, मृतक, दोहरी प्रविष्टि, अनट्रेस्ड तथा स्थानान्तरित मतदाताओं की सूची पढ़कर सुनायी जायेगी। बूथों पर मतदाता पंजीकरण से संबंधित फार्म-6, 7 व 8 तथा घोषणा पत्र भी उपलब्ध रहेगा।