मथुरा के सरकारी स्कूल में हेडमास्टर ने जबरन नमाज पढ़वाई:बच्चों पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया, राष्ट्रगान गाने पर डांटता था, सस्पेंड

मथुरा के सरकारी स्कूल में बच्चों से नमाज पढ़वाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हेडमास्टर बच्चों का ब्रेनवॉश कर जबरन नमाज पढ़वाता। इस्लाम अपनाने का दवाब बनाने के लिए उसे बाकी धर्मों से अच्छा बताता। देवी-देवताओं को लेकर अमर्यादित बातें बोलता और बच्चों को राष्ट्रगान गाने पर डांटता था। भाजपा नेता की शिकायत के बाद BSA ने हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया। जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी भी बनाई है। शुरुआती जांच में हेडमास्टर पर लगे आरोप सही पाए गए। भाजपा नेता का कहना है कि बच्चों के पैरेंट्स ने उन्हें इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने 30 जनवरी को BSA से शिकायत की। 2 दिन बाद हेडमास्टर पर एक्शन हुआ। मामला मांटा थाना क्षेत्र के नौहझील प्राइमरी स्कूल का है। ‘बच्चों को इस्लाम अपनाने के लिए मोटिवेट करते है’ भाजपा के बाजना मंडल अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान ने बताया- प्राइमरी स्कूल में हिंदू और मुसलमान धर्मों के बच्चे पढ़ते हैं। हिंदू बच्चों की संख्या अधिक है। स्कूल के हेडमास्टर जान मोहम्मद हिंदू धर्म को नीचा दिखाते हैं। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं। बाहर से तब्लीगी जमात के लोगों को बुलाते हैं। बच्चों को इस्लाम धर्मं की शिक्षा देते हैं। बच्चों से कहते हैं कि उन्हें इस्लाम को फॉलो करना चाहिए। भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए… पैरेंट्स ने भाजपा नेता से की थी शिकायत भाजप नेता ने बताया- बच्चों ने पैरेंट्स को घटना की जानकारी दी। परेशान होकर पैरेंट्स से मुझे इस बारे में बताया। बीएसए से मामले की जांच कराने और आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। BSA बोले- शुरुआती जांच में टीचर पर आरोप सही BSA बीएसए रतन कीर्ति ने बताया- स्कूल में बच्चों नमाज पढ़वाने की शिकायत मिली थी। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से रिपोर्ट मांगी थी। प्रथम दृष्टया हेडमास्टर को दोषी पाया गया। उन्हें सस्पेंड कर प्राथमिक विद्यालय नगला हुमायूं, मांट अटैच किया है। बीईओ छाता और मांट को विस्तृत जांच करने के लिए आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। ———————- ये खबर भी पढ़िए- ‘ब्राह्मण सांसदों ने क्या घुंघरू पहन रखा है’: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट बोले- हालात सिविल वॉर जैसे, नहीं जागे तो पीढ़ियां माफ नहीं करेंगी ‘क्या आप ब्राह्मणों का नरसंहार चाहते हैं। ब्राह्मण सांसद-विधायकों से पूछना चाहता हूं- क्या बहन-बेटियों का सड़कों पर रेप होगा, तब भी चुप रहोगे। क्या घुंघरू पहन रखा है, कब बोलेंगे? प्रयागराज डीएम किसके लिए रोटी सेंक रहा था? क्या वह शंकराचार्य है?’ यह बातें बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कही। पढ़ें पूरी खबर…