यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में भीषण आग लग गई। आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच यात्रियों ने खिड़की-दरवाजों से कूदकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। मौके पर 2 किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने बताया कि हादसा गुरुवार सुबह 5.15 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के राया थाना क्षेत्र में हुआ। स्लीपर बस (UP 90 AT 8837) बांदा से दिल्ली जा रही थी। इसमें 10 महिलाओं और 10 बच्चों समेत 30 यात्री सवार थे। थाना प्रभारी रवि भूषण शर्मा ने बताया- शुरुआती जांच में आग लगने का कारण टायर फटना बताया जा रहा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस में बैठाकर भेज दिया गया है। हादसे की तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… 8 बसें-3 कारें टकराई थीं, 19 जिंदा जले थे ——————— ये खबर भी पढ़िए यूपी के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, ओले पड़ेंगे:आंधी भी चल सकती है, 3 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा; पारा 5.9°C यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच आज 15 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट है। साथ ही 41 जिलों में आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं, जिसका असर धीरे-धीरे मध्य और पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा। पूरी खबर पढ़िए