बरेली बार एसोसिएशन के द्विवर्षीय चुनाव के लिए कल हुए ऐतिहासिक मतदान के बाद, आज पूरे दिन हुई काउंटिंग के बाद अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से मनोज हरित पर लोगों ने भरोसा जताया। एडवोकेट मनोज हरित दोबारा से अध्यक्ष बने है। वो 123 वोट से विजय हुए है। बरेली बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम 2026 कनिष्ठ उपाध्यक्ष रजत मोहन 1029, नसीम सैफी 515 रजत मोहन 514 वोटों से विजयी वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयपाल कश्यप 728, अनुपम अग्रवाल 707 जयपाल कश्यप 21 वोटों से विजयी उपाध्यक्ष हुलसी राम 565, अमित सिंह 515 हुलसी राम 50 वोटों से विजयी संयुक्त सचिव (प्रकाशन) शांतनु मिश्रा 881, रीना सिंह 419 शांतनु मिश्रा 438 वोटों से विजयी संयुक्त सचिव (प्रशासन) रोहित कुमार यादव 568, मो. आमिर 334 रोहित कुमार यादव 234 वोटों से विजयी कोषाध्यक्ष धर्मवीर सिंह 717, ललित कुमार 450 धर्मवीर सिंह 267 वोटों से विजयी पुस्तकालय सचिव सौरभ अग्निहोत्री 728, प्रेरणा 709 सौरभ अग्निहोत्री 19 वोटों से विजयी अध्यक्ष पद: त्रिकोणीय मुकाबले पर सबकी नजर अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर है। मतगणना शुरू होते ही समर्थकों की धड़कनें तेज हो गई हैं: अजय कुमार निर्मोही और अमित बिसरिया भी मुकाबले को चतुष्कोणीय बनाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे हैं। सचिव पद: घोषणापत्र बनाम कर्म
सचिव पद के लिए दीपक पांडे की साख दांव पर है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनका पिछला कार्यकाल ही उनका मैनिफेस्टो है। उनके द्वारा उठाए गए हाई कोर्ट बेंच और आयुष्मान योजना जैसे मुद्दों का असर आज मतगणना के रुझानों में देखने को मिलेगा।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव जयपति की देखरेख में मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है: कुल COP धारक मतदाता – 2736
मतदान करने वाले वकील – 2428
कुल रिक्त पद – 21
कुल प्रत्याशी – 80 आगे क्या होगा?
जैसे-जैसे राउंड वार गिनती आगे बढ़ेगी, रुझान स्पष्ट होने लगेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कांटे की टक्कर है। परिणाम: आज देर शाम या रात तक सभी आधिकारिक नतीजों की घोषणा होने की संभावना है।