अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने विवादित बयान दिया है। झांसी में बुधवार को उन्होंने कहा- भारत में जितने भी पढ़े-लिखे इस्लामिक (मुसलमान) हैं, सब के सब आतंकवादी हैं। देश में जितने मदरसे हैं, उन पर बुलडोजर चलाओ। बुंदेलखंड गौरव फाउंडेशन की ओर से महंत राजूदास को महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के कार्यक्रम में बुलाया गया था। यहां राजूदास ने बागेश्वर धाम के पीठेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता यात्रा पर कहा कि वह भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग कर कोई गलत काम नहीं कर रहे हैं। वह देश के हिंदुओं को एक करने का जो काम कर रहे हैं, मैं उनके साथ हूं। मैं जहां रुका था, पास से RDX मिला
महंत राजूदास ने पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली ब्लास्ट पर कहा- हरियाणा से गुजरते समय सनातन एकता यात्रा के दौरान जहां मैं रुका था, वहीं पास से RDX मिला है। इस धमाके में कश्मीर का डॉक्टर पकड़ा गया। लखनऊ की महिला डॉक्टर AK-47 के साथ पकड़ी गई। ये जितने भी पढ़े लिखे इस्लामिक हैं, सब के सब आतंकवादी हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को लेकर कहा कि वह खुद को कृष्ण का वंशज कहते हैं, लेकिन मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि की बात बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कर रहे हैं। सनातनियों को धर्म की रक्षा के लिए एक होना पड़ेगा
महंत राजूदास ने कहा- जिस प्रकार झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने धर्म की रक्षा के लिए प्राणों की आहूति दी, उसी तरह हिंदुओं को भी धर्म की रक्षा के लिए आगे आना होगा। जात-पात से आगे आकर धर्म की रक्षा करनी होगी, नहीं तो खत्म हो जाओगे। दिल्ली धमाके में डॉक्टरों का पकड़े जाना, ये दिखाता है कि जितने भी पढ़े लिखे इस्लामिक हैं, सब के सब आतंकवादी हैं। मदरसों पर बुलडोजर चलाओ या तो फिर, मदरसों में भूगोल, इतिहास, समाजशास्त्र पढ़ाओ। या भारत से मुसलमानों को बाहर करो। या उन्हें अपनी संस्कृति में लाने का प्रयास करो। ये कौन करेगा? हिंदू करेगा, लेकिन इसके लिए सभी को आगे आना होगा। जैन, बौद्ध, पारसी, ईसाई, सिख, यहूदी सब हिंदू थे
महंत राजूदास ने कहा- भारत में रहने वाले जैन, बौद्ध, पारसी, ईसाई, सिख, यहूदी सब हिंदू ही थे। चाहे उन्होंने तलवार के डर में सलवार पहन लिया हो या लालच में धर्म परिवर्तन कर लिया हो। जब आक्रांता देश में आए तो वह 300 थे, आज आक्रांता 40 करोड़ हो गए। इसीलिए कहता हूं कि मदरसों पर बुलडोजर चलाओ या फिर शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन करो। उन्होंने कहा- आप देखते होंगे कि मस्जिद से पांच टाइम कहा जाता है कि अल्लाह ही पूजने योग्य हैं। इसीलिए कहता हूं कि जब तक मदरसे पर बुलडोजर नहीं चलेगा, तब तक समाज का हित नहीं होगा। देश नहीं बचेगा। ——————————- ये खबर भी पढ़िए- ब्रजेश पाठक बोले- अखिलेश के पेट में मरोड़ हो रही: बिहार में इनके चट्टे-बट्टे हारे, यूपी वाले सपा का जंगलराज नहीं आने देंगे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि बिहार चुनाव रिजल्ट आने के बाद से अखिलेश यादव के पेट में मरोड़ हो रही। अब हम लोग यूपी में जंगलराज पार्ट-2 नहीं आने देंगे। प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी का गुंडाराज कभी नहीं स्वीकार करेगी। ये उन्हीं (राजद) की थाली के चट्टे-बट्टे हैं। वह आगरा में बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर पहुंचे थे। उन्हें 12 बजे एक पदयात्रा में शामिल होना था। लेकिन वह 3 घंटे देरी से पहुंचे। बाद में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई। पढ़ें पूरी खबर…