प्रयागराज महाकुंभ-2025 से वायरल हुई माला बेचने वाली मोनालिसा भोसले ने केरल में फरमान खान के साथ शादी कर ली है। एक वीडियो सामने आया है, जो एक मंदिर का है। मोनालिसा ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। उन्होंने फरमान के साथ मंदिर में दर्शन किए। हालांकि यह रिश्ता मोनालिसा के परिवार को मंजूर नहीं है। मोनालिसा ने अपने परिवार से ही अपनी जान को खतरा बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा ने 9 मार्च को केरल पुलिस से सुरक्षा की मांग की। पुलिस से कहा- वह फरमान के साथ रहना चाहती हैं। अलग-अलग धर्म से होने के कारण परिवार की तरफ से उन पर दबाव बनाया जा रहा है। उनके परिवार, खासकर उनके पिता जयसिंह भोसले, उसके रिश्ते का विरोध कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले- मोनालिसा लव जिहाद की शिकार हुई
फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा, मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हो गई है। मोनालिसा के लिए एक टीचर रखा था और वह टीचर ही दगाबाज निकला है। सनोज ने बताया कि टीचर ने ही फरमान से मोनालिसा का संपर्क कराया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फरमान उन लोगों से मिला है, जिन्होंने उन्हें जेल भिजवाया था। इस घटना के बाद से वह डिप्रेशन में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही वह इस संबंध में मीडिया के सामने पूरी बात रखेंगे। उन्होंने बताया कि फरमान महाराष्ट का रहने वाला है और खुद को एक्टर बताता है। मोनालिसा अपनी डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” की शूटिंग के लिए केरल गई थी। यह फिल्म सनोज मिश्रा बना रहे हैं और इसमें अभिनेता अमित राव मुख्य भूमिका में हैं। मोनालिसा बोलीं- हम डेढ़ साल से रिलेशनशिप में
मोनालिसा ने पुलिस को बताया कि वह और फरमान करीब डेढ़ साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। परिवार के कड़े विरोध के डर से दोनों केरल चले गए, ताकि सुरक्षित रह सकें। एर्नाकुलम में हुआ विवाद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा और उनके पिता जयसिंह भोसले के बीच एर्नाकुलम में विवाद हुआ था। इसके बाद मोनालिसा, फरमान के साथ ट्रेन से तिरुअनंतपुरम पहुंचीं और पुलिस से मदद मांगी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पिता धमकी दे रहे हैं, हालांकि वह अपने पिता के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती। पुलिस ने जब मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की तो वह बालिग पाई गईं। इसके बाद उनके पिता को भी थाने बुलाया गया, लेकिन कानून के अनुसार बालिग होने के कारण पुलिस ने उन्हें अपने फैसले के मुताबिक जाने की अनुमति दे दी। थंपानूर पुलिस स्टेशन के SHO ने बताया, मोनालिसा शिकायत लेकर आई थीं। इसके बाद उन्हें उनके शूटिंग क्रू के साथ भेज दिया गया। अब मोनालिसा का ब्राइडल लुक देखिए… हिंदू रीति रिवाज से की शादी अब जानिए कि कैसे मोनालिसा महाकुंभ में फेमस हुईं… मप्र की रहने वाली है मोनालिसा
मोनालिसा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। मोनालिसा और उसका परिवार प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने के लिए गया था। लेकिन अपनी आंखों और सादगी को लेकर वह सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चित हो गईं। तभी से उनके वीडियो काफी देखे जा रहे हैं। वो इतना फेमस हुईं कि उनकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट तक बिकने लगीं। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मीडिया वाले और बहुत सारे लोगों से वह परेशान हो गई थीं। उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे वहां (प्रयागराज) अच्छा लग रहा था, लेकिन मैं माला नहीं बेच पा रही थी। लोग मुझे घेर लेते थे। इससे परेशान होकर वह महाकुंभ छोड़कर घर लौट गई थी। इसके बाद बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को फिल्म ऑफर कर दी और वह रातोंरात फेमस हो गईं। अब मोनालिसा की पुरानी 3 तस्वीरें देखिए… ——————————- यह खबर भी पढ़ें महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा का बढ़ा क्रेज, उनकी तस्वीर लगी बिक रही टी-शर्ट, कीमत 150-200 रुपए; लोग पहनकर ले रहे सेल्फी महाकुंभ में माला-मनके बेचते हुए वायरल होने वाली महेश्वर की मोनालिसा का सोशल मीडिया पर क्रेज बढ़ा गया है। मोनालिसा का फोटो छपी टी-शर्ट अब मेले में खूब बिक रही हैं। संगम परेड ग्राउंड के त्रिवेणी मार्ग स्थित मीना बाजार में एक शॉप पर इस तरह की टीशर्ट की बिक्री दिखाई दी। पढ़िए पूरी खबर…